अगर बच्चा रात को ना सोए तो क्या करना चाहिए? पीडियाट्रिशिन ने बताया किन 5 तरीकों से बच्चे को आएगी गहरी नींद

How To Make Baby Sleep: बच्चों के डॉक्टर पवन मांडविया ने बताया है कि छोटा बच्चा अगर रात को नहीं सोता है और बेड पर लेटाते ही अगर उसकी नींद टूट जाती है तो क्या करना चाहिए. डॉक्टर के बताए टिप्स बच्चे को सुलाने में मदद करेंगे.

Baby Sleeping

बच्चे को रात को नींद ना आए तो क्या करें? Image Credit - Pexels

Sleeping Tips: माता-पिता की अक्सर ही यह परेशानी रहती है कि कुछ भी कर लिया जाए लेकिन रात में बच्चे को नींद नहीं आती है. इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है यह बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर यानी पीडियाट्रिशियन डॉ. पवन मांडविया. इस वीडियो को डॉ. मांडविया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. डॉक्टर पवन मांडविया बताते हैं कि उनके पास एक कपल आया था जिसने बताया कि उनका 4 महीने का बच्चा सो ही नहीं रहा है. कपल ने बताया कि बच्चा सो तो जाता था लेकिन जैसे ही उसे बेड पर लेटाते थे उसके 10 से 15 मिनट में ही वो उठ जाता था और रोने लगता था. डॉक्टर ने बताया कि इसे बच्चों में होने वाला 3 मंथ स्लीप रिग्रेशन फेज कहते हैं. इस फेज में बच्चे की स्लीप साइकल (Baby’s Sleep Cycle) पर बायोलॉजिकल चेंजेस देखने को मिलते हैं. इस दौरान बच्चा 6 से 7 घंटों की लंबी नींद के लिए खुद को तैयार करता है. जब बच्चा 4 महीनों का होता है तो बच्चों के ब्रेन का डेवलपमेंट होता है, ग्रोथ स्पर्ट आता है और उसकी भूख भी बढ़ती है. इन सभी चीजों से बच्चे की नींद रात में बिगड़ती है. ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में रखकर बच्चे को रात में गहरी नींद में सुलाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बच्चा रात को ना सोए तो क्या करना चाहिए?

सेल्फ सूदिंग – डॉक्टर का कहना है कि बच्चे में सेल्फ सूदिंग को एनकरेज करना चाहिए. अगर बच्चे को बेड पर सुलाने के बाद वो 10 से 15 मिनट बाद ही रोने लगता है तो आपको उसे जाकर उठाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको कुछ देर इंतजार करना है और देखना है कि वो खुद को खुद ही चुप करा ले. आप देखेंगे कि बच्चा कुछ देर बाद खुद ही आराम से सोने लगेगा.

बेडटाइम रूटीन बनाना – बच्चे को सोने से पहले आप अच्छे से मसाज दे सकते हो, नहला सकते हो, गोद में झुला सकते हो और गले से लगाकर सुला सकते हो. इससे बच्चे का एक बेडटाइम रूटीन बन जाता है और उसे समय से रोजाना नींद आने लगती है.

विज्ञापन

इशारे समझें – बच्चे को नींद आने लगेगी तो कुछ क्यूज Cues) देगा, जैसे बच्चे को उबासी आने लगेगी, वो आंखें मसलने लगेगा या फिर अपने कान खींचेगा. इस समय आपको बच्चे को सुलाने के लिए ले जाना है.

सोने से पहले दूध पिलाना – इस फेज में बच्चे का ग्रोथ स्पर्ट बढ़ता है और उसे भूख भी ज्यादा लगती है. इसीलिए बच्चे को इस फेज में ज्यादा दूध पिलाइए और खासतौर से रात में सोने से पहले दूध पिलाकर सुलाइए.

विज्ञापन

रात को शांति और दिन में एक्टिव माहौल – बच्चे को रात और दिन में फर्क करना सिखाना है. दिन के समय को जितना हो सके उतना एक्टिव रखें और रात के समय को शांत बनाएं. रात में लाइट को धीमा रखना है, बात भी आराम से करनी है और दिन के समय ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटीज कराएं. इससे बच्चे को रात के समय ज्यादा नींद आएगी. इससे बच्चे की स्लीप साइकल रेग्यूलेट होती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ