Skin Care: चाहते हैं त्वचा पर नेचुरल निखार? अपनाएं ओट्स का ये फेस मास्क, ग्लो करने लगेगी स्किन

Homemade Natural Face Mask: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपनी स्किन पर निखार पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह से ओट्स का फेस मास्क बना सकते हैं. साथ ही ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

Skin Care Tips

घर पर आसानी से बनाएं यह स्किन ग्लोइंग टिप. Image Source Freepik

विज्ञापन

Oats Face Mask: आज के समय में बहुत से लोग अपनी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. लेकिन हर कोई नेचुरल और सुरक्षित उपायों की तलाश में रहता है. अगर आप भी अपनी स्किन पर नेचुरल निखार चाहते हैं, तो ओट्स का फेस मास्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह फेस मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, हाइड्रेट करता है और प्राकृतिक रूप से ग्लो लाने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाए और इसके फायदे क्या हैं.

इस तरह बनाएं ओट्स फेस मास्क | How To Make Oats Face Mask

अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा में नेचुरल निखार आए, ग्लो करे और त्वचा मुलायम बनी रहे, तो ओट्स का यह फेस मास्क आपके लिए बिल्कुल सही है. ओट्स प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई करता है, एक्सफोलिएट करता है और हाइड्रेट भी करता है.

विज्ञापन

सामिग्री

  • 2 बड़े चम्मच ओट्स (ओटमील)
  • 1 बड़ा चम्मच दही (या दूध)
  • 1 चुटकी हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच शहद

इस तरह बनाएं ओट्स फेस मास्क

ओट्स फेस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को मिक्सी या हाथ से हल्का पिस लें, ताकि वह थोड़े मोटे दाने जैसा बन जाए. इसके बाद आप एक बाउल में ओट्स डालें और उसमें दही या दूध मिलाएं. अब इसमें शहद और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं बस इस आसान तरह से आपका ओट्स फेस मास्क रेडी हो जाएगा. अब आप यह पेस्ट अपने चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे लगा सकते हैं. इसको कम से कम 15–20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें. सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें.

ओट्स फेस मास्क के फायदे

  • ओट्स और दही त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं.
  • ओट्स की हल्की खुरदरापन मृत त्वचा को हटाकर स्किन को चमकदार बनाता है.
  • हल्दी और ओट्स सूजन, लालिमा और पिंपल को कम करने में मदद करते हैं.
  • नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और निखरी हुई दिखती है.
  • केमिकल फ्री और संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – प्रजनन क्षमता को कम कर सकती हैं खाने की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने कहा महिलाओं और पुरुषों में हो सकती है Infertility

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ