अच्छी और चमकदार स्किन हर की को चाहिए, लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, धूप आदि के कारण चेहरे की हालात इतनी खराब हो जाती है कि खुद का आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है. चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाल, टैनिंग आदि समस्या को दूर करने के लिए अक्सर ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार केमिकल वाले ब्लीच के कारण त्वचा में जलन, लालपन, रूखापन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है और लोग भी बहुत जल्दी नोटिस करने लगते हैं. हालांकि, आपको जानकर खुशी होगी कि आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से नेचुरल ब्लीच तैयार कर सकते हैं, जिसके लिए न तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: चेहरे और त्वचा पर चाहिए नेचुरल निखार तो सिर्फ 2 चीजों से बनाएं हर्बल साबुन, स्किन ग्लो करने
किन चीजों से तैयार होगा नेचुरल ब्लीच?
केमिकल ब्लीच से बेहतर नेचुरल ब्लीच हो सकता है, जिसके कुछ इस्तेमाल से आपको असर भी दिखना शुरू हो सकता है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि आलू, बेसन, दही आदि जैसी चीजों की जरूरत पड़ेगी, जो हर घर में मौजूद रहती है और सस्ती भी होती है.
आलू और नींबू से तैयार करें ब्लीच
आलू और नींबू से नेचुरल ब्लीच तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच कच्चा कद्दूकस किया हुआ या फिर रस आलू और 1/2 चम्मच नींबू का रास लें. अब दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के छोड़ दें. वक्त पूरा होने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें. इसके इस्तेमाल के बाद आप देखें कि आपका चेहरा चमकने लगेगा और ज्यादा साफ दिखाई देगा.
बेसन और इन चीजों से पाएं ग्लोइंग चेहरा
ग्लोइंग स्किन के लिए आप 1 चम्मच बेसन, चुटकीभर कस्तूरी हल्दी और 2 चम्मच कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे इस्तेमाल करने से चेहरा कुदरती साफ होगा और निखार देखने को मिलेगा, साथ ही ये डीप मॉइश्चराइजर की तरह काम करेगा. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आपको इन चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना होगा और फिर चेहरा साफ करके उस पेस्ट को हल्के हाथों से लगाना होगा. जब ये पेस्ट सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं.
इन बातों का रखें खास ध्यान
किसी भी नेचुरल ब्लीच को इस्तेमाल से पहले उसका पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. पहले ब्लीच को हाथ या गर्दन पर लगाएं अगर किसी तरह की दिक्कत पैदा हो, तो परहेज करें. इसके साथ ही, ब्लीच लगाकर कोशिश करें कि आप कमरे में रहे, धूप में बाहर न निकले. साथ ही, इस्तेमाल के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
यह भी पढ़ें: Janmashtami Makeup: जन्माष्टमी पर राधा रानी की तरह इस तरह हों तैयार, जानिए कैसे करते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
10 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
13 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
14 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
17 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines