How To Make Kuttu Atta: क्या आपने सोचा है कि व्रत में इस्तेमाल होने वाला कुट्टू का आटा जिससे कई तरह के पकवान जैसे पूड़ी, पकौड़ी, हलवा आदि बनाए जाते हैं, वो कितना शुद्ध होता है? हम में से किसी को भी व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे की शुद्धता का पता या अंदाजा नहीं होता है. अगर घर पर ही शुद्ध कुट्टू का आटा बनाया जा सकता है तो फिर बाजार से आटा लाने की क्या जरूरत है. आइए जानते हैं कि कैसे घर पर ही आसान स्टेप्स को फॉलो करके कुट्टू का आटा (Kuttu Ka Atta) बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – सावन सोमवार का व्रत रखा है तो शाम को इस तरह बनाएं साबुदाने की खिचड़ी, बिल्कुल नहीं चिपकेगा साबुदाना
कुट्टू का आटा कैसे बनाते हैं
- सबसे पहले कुट्टू के दानों की अच्छे से सफाई करें. कुट्टू के दानों की सफाई करके उसमें मौजूद कंकड़ निकाल लीजिए.
- इसके बाद दानों को और साफ करने के लिए उन्हें पानी से हल्के हाथ से धो लीजिए. दानों को धोने के बाद उन्हें सुखाना मत भूलिएगा. गीले दानों को पीसने से आटा खराब हो सकता है.
- इसके बाद एक कड़ाही गैस पर रखकर मीडियम आंच पर करीब 3 से 5 मिनट तक दानों को भून लीजिए. ऐसा करने से उनमें छुपी नमी निकल जाएगी और आटे का स्वाद भी अच्छा आएगा. लेकिन, इस बात का खास ध्यान रखें कि दानों को ज्यादा न भूनें वरना आटे का स्वाद कड़वा हो सकता है.
- दाने भूनने के बाद उन्हें ठंडा होने के लिए रख दीजिए. दाने ठंडे होने के बाद उन्हें मिक्सर में डालकर पीस लीजिए. ध्यान रहे कि एक बार में बहुत ज्यादा दाने मिक्सर में न डालें.
- अब इसके बाद पिसे हुए आटे को छलनी की मदद से छान लीजिए. जो आटा बच जाए उसे दोबारा मिक्सर में डालकर पीस लीजिए, फिर दोबारा छान लीजिए.
तैयार आटे को स्टोर करने का सही तरीका
आटा तैयार होने के बाद उसे किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर किसी ठंडी जगह पर स्टोर कीजिए. ऐसी जगह पर ही इसे रखिए, जहां नमी न हो. अगर मौसम में गर्मी ज्यादा है तो आप आटे को फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं.
इस आटे से व्रत में क्या-क्या बना सकते हैं?
कुट्टू के आटे से विशेष रूप से व्रत के समय काफी टेस्टी पकवान बना सकते हैं, जैसे कुट्टू का पराठा, पकौड़ी, रोटी, पूड़ी, हलवा और बर्फी, ये पकवान व्रत में खाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Sawan Somwar Wishes: सावन सोमवार की 15+ शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये भक्तिमय फोटोज
संबंधित खबरें
Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 hr agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
2 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
4 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
4 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
5 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
6 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
7 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
9 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
23 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines