Homemade Herbal Powder For Yellow Teeth: मुस्कुराना अच्छी बात है, लेकिन जब दांत पीले और कमजोर दिखने लगते हैं तो इंसान खुलकर हंसने से कतराने लगता है. दांतों का पीलापन ना सिर्फ आपकी मुस्कान की खूबसूरती कम करता है, बल्कि यह ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी है. ऐसा कई वजहों से हो सकता है, लेकिन ज्यादातर खानपान में पोषक तत्वों की कमी से होता है. ऐसे में लोग महंगे टूथ पाउडर और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आयुर्वेद में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से घर पर बना हर्बल पाउडर दांतों को मजबूत बनाने और पीलापन कम करने में मदद कर सकता है. आप इसे मार्केट से खरीद सकते हैं या घर पर तैयार कर सकते हैं. घर पर पाउडर बनाने की आसान विधि हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- महिलाएं अपने बालों को प्रदूषण से कैसे बचाएं? एक्सपर्ट से जानिए किस तरह रख सकती हैं अपने बालों का ख्याल
पीले दांत होने के कारण
- मसूड़े कमजोर होना
- दांतों पर गंदगी जमना
- ओरल हाइजीन की कमी
- कैल्शियम की कमी होना
- विटामिन डी की कमी होना
- ज्यादा मीठा खाना
कैसे बनाएं पीले दांतों के लिए हर्बल पाउडर?
सामग्री
- सूखा नीम की पत्तियां- 3
- मुलेठी का पाउडर- 1 चम्मच
- फिटकरी- आधा चम्मच
- लौंग पाउडर- आधा चम्मच
- सेंधा नमक- आधा चम्मच
- बबूल की छाल- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- फिर नीम के सूखे पत्तों को तवे पर हल्की आंच पर भून लें.
- अब एक कटोरी में सारी सामग्रियों को डालकर बारीक पीस लें.
- इसमें छाल, मुलेठी, फिटकरी और लौंग भी डालकर दें.
- आपका हर्बल पाउडर बनकर तैयार है जिसे शीशे की कटोरी में स्टोर करें.
- इससे उंगलियों पर लगातार अपने दांतों को साफ करें.
- सुबह उठकर ब्रश पर भी आधा चम्मच हर्बल पाउडर लिया जा सकता है.
- 5 मिनट तक मुंह में रखने के बाद हल्के गर्म पानी से कुल्ला कर लें.
इन बातों का रखें ध्यान
- इस पाउडर को इस्तेमाल करते वक्त अपने दांतों को ज्यादा रगड़ना नहीं है.
- ऐसा करने से आपके दांत को नुकसान हो सकता है.
- अगर पाउडर इस्तेमाल करते वक्त मुंह से खून आता है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
- छोटे बच्चों के दांत इस पाउडर से साफ ना करें, क्योंकि इससे उनकी स्किन छिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों का कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ाएं? इन 5 तरीकों से स्टेज पर बेझिझक बोलने लगेगा आपका लाडला
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
3 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
7 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
8 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
11 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
12 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines