Homemade Hair Toner: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग हैं जो अपने बालों का ध्यान नहीं रख पाते हैं जिसके चलते बाल झड़ने और पतले होने की दिक्कत काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इसके साथ ही कुछ तो ऐसे हैं जो झड़ते बालों (Hair Fall) को देखकर डॉक्टर के पास जाने लगते हैं और दवाइयों का सहारा ले लेते हैं. कुछ तो ऐसे हैं जो घरेलू उपायों को आजमाकर थक चुके हैं क्योंकि कोई फायदा नजर नहीं आता है. अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं कि आप बालों के लिए घर पर ही कैसे हेयर टोनर बना सकते हैं और लंबे-घने बाल पा सकते हैं.
होममेड हेयर टोनर | Homemade Hair Toner
सामिग्री
अगर आप भी सुंदर और लंबे बाल चाहते हैं तो आप अपने लिए इस तरह से होममेड हेयर टोनर बना सकते हैं. आइए जानते हैं टोनर के लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी.
- करी पत्ता
- कलौंजी
- मेथी दाना
बनाने की विधि
सबसे पहले मेथी दाना, करी पत्ता (Curry Leaves) और कलौंजी लें. इन सभी चीजों को एक कटोरी पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को छान लें. छने हुए पानी को एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें. बस इस तरह आपका हेयर टोनर तैयार है. आप इसे रोजाना रात को बालों की जड़ों में स्प्रे करें और हल्के हाथों से मसाज करें. यह टोनर आपके बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाने में मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें- Hair Care: रोजाना टूट रहे हैं बाल तो इस तरह करें हेयर वॉश, दिखने लगेगा असर
टोनर लगाने के फायदे (Benefits of Hair Toner)
- इस टोनर में मौजूद कलौंजी और मेथी बालों की जड़ों को मजबूत (Strong Hair Growth) बनाते हैं जिससे बाल झड़ना धीरे-धीरे कम हो जाता है.
- करी पत्ता स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) को बेहतर बनाता है, जिससे बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है.
- इस टोनर में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखते हैं और रूसी (Dandruff) को कम करते हैं.
- ये टोनर स्कैल्प को ठंडक देता है और उसमें जमा गंदगी और तेल को साफ करता है, जिससे स्कैल्प (Hair Scalp) हेल्दी बनता है.
- इसका नियमित उपयोग बालों को सॉफ्ट, सिल्की और चमकदार बनाता है.
- बालों की जड़ों को पोषण मिलने से दोमुंहे बालों की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Hair Growth Oil: झड़ते बालों से हैं परेशान, ट्राई करें एक्सपर्ट का बताया ये Hair Oil, जानें घर पर कैसे बनाएं?
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
6 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
9 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
9 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
10 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
17 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines