Homemade Hair Mask: बाल लंबे हों या फिर छोटे अगर मुलायम और शाइनी नहीं दिखते तो अच्छे से अच्छे आउटफिट के लुक को भी खराब कर देते हैं. ऐसे में अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) में जाने की तैयारी में हैं और चाहती हैं कि बाल सिल्की और सॉफ्ट नजर आएं तो यहां बताए होममेड हेयर मास्क को लगाकर देख लीजिए. इस हेयर मास्क को आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लिया तो बालों की चमक देखते ही बनेगी. फ्रिजी बालों (Frizzy Hair) से परेशान लड़कियों को खासतौर से इस हेयर मास्क को लगाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – New Year 2026: बस 15 मिनट के लिए लगा लिया यह फेस पैक तो पार्टी से पहले निखर जाएगी स्किन, सब पूछेंगे कहां से फेशियल कराया है
बालों को मुलायम बनाने के लिए हेयर मास्क | Hair Mask For Soft Hair
शहद और नारियल का तेल – इस हेयर मास्क से डैमेज्ड बाल रिपेयर होते हैं और फ्रिजी बाल मुलायम नजर आने लगते हैं. हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लेकर उसमें एक चम्मच भरकर शहद डाल दें. इस मिश्रण को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बाल मुलायम हो जाते हैं.
दूध और शहद – रेशम जैसे मुलायम बाल चाहती हैं तो नहाने से 20 से 25 मिनट पहले इस हेयर मास्क को लगा लें. बराबर मात्रा में दूध और शहद को मिलाएं और बालों पर जड़ों से सिरों तक लगा लें. बाल धोते समय ही आपको बाल उंगलियों से फिसलते हुए दिखने लगेंगे. यह सबसे असरदार हेयर मास्क में से एक है.
अंडा और नींबू – बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए और बालों को मुलायम बनाने के लिए अंडे और नींबू का मास्क (Egg Hair Mask) बनाकर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक अंडा लेकर उसमें आधा नींबू का रस निचोड़ लें. इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लिया जाए तो बाल बेहद मुलायम हो जाते हैं. अगर आपके ऑयली हेयर हैं तो यह मास्क खासतौर से आपके लिए अच्छा है.
दही और केला – फ्रिजी बालों को सुलझाने और सॉफ्ट बनाने के लिए केले और दही का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक केले में 2 चम्मच दही मिलाएं और साथ ही एक चम्मच शहद डाल दें. अच्छे से मिक्स करके बालों पर लगाएं. इस मास्क से बालों को जरूरी मॉइस्चर भी मिलता है.
पार्टी में जाने से पहले सिर धोने वाली हैं तो इनमें से कोई एक हेयर मास्क भी लगा लिया तो बाल बेहद मुलायम हो जाएंगे. आपको लगेगा जैसे सैलून जाकर हेयर स्पा (Hair Spa) करवाया है.
यह भी पढ़ें – New Year 2026: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 ऐतिहासिक जगहें, यार-दोस्तों के साथ सैर पर जा सकते हैं आप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines