New Year 2026: बस 15 मिनट के लिए लगा लिया यह फेस पैक तो पार्टी से पहले निखर जाएगी स्किन, सब पूछेंगे कहां से फेशियल कराया है

Skin Care: चेहरा निखारने के लिए पार्लर से महंगे फेशियल क्यों करवाना जब आप घर पर ही आसानी से फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. फेस पैक अच्छे से बनाया जाए तो किसी महंगे फेशियल की तरह असर दिखाता है. यहां जानिए निखरी त्वचा के लिए कैसे बनाते हैं फेस पैक.

Homemade Face Pack

Homemade Face Pack: ग्लोइंग स्किन के लिए बनाकर लगाएं यह फेस पैक.

New Year 2026: नए साल पर दोस्तों से मिला जाता है या परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगता है. कुछ लोग घर पर ही नए साल का जश्न मनाते हैं तो कुछ बाहर पार्टी करने जाते हैं. ऐसे में चेहरा निखरा हुआ (Glowing Skin) नजर आए तो फोटोज खिंचाने में भी मजा आता है. लेकिन, अब पार्लर जाने का समय नहीं है और महंगे फेशियल करवाने का बजट नहीं है तो घर में ही सस्ता लेकिन असरदार फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. यहां आपके लिए ऐसे कुछ फेस पैक्स बनाने के तरीके दिए जा रहे हैं जिनमें से एक फेस पैक भी आपने 15 मिनट के लिए लगा लिया तो स्किन ग्लो करने लगेगी.

विज्ञापन

नए साल पर लगाएं यह फेस पैक | Face Pack For Glowing Skin

दही और बेसन

विज्ञापन

इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है. फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन (Besan) लेकर पैक बनाने जितना दही मिला लें. इस पैक में थोड़ी सी हल्दी भी डालें. तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाकर रखें और 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मलते हुए धोकर छुड़ा लें. चेहरे से डेड स्किन निकलेगी, स्किन को मॉइस्चर और निखार मिलेगा सो अलग.

केला और शहद

विज्ञापन

केले और शहद का फेस पैक बनाने के लिए आपको बस आधे केले और एक चम्मच शहद की जरूरत होगी. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. यह फेस पैक स्किन की ड्राइनेस दूर करने में कमाल का असर दिखाता है. अगर स्किन रूखी-सूखी दिखती है तो इस फेस पैक को जरूर लगाएं.

बादाम और दही

विज्ञापन

ड्राई स्किन पर बादाम और दही का फेस पैक भी लगाया जा सकता है. बादाम को कूटकर उसमें थोड़ा सा दही और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखने के बाद हल्के-हल्के हाथों से मलें और पानी से छुड़ा लें. स्किन चमकने लगती है.

कच्चा दूध और हल्दी

विज्ञापन

कच्चे दूध को यूं तो सादा भी चेहरे पर लगाया जा सकता है, लेकिन हल्दी के साथ मिलाकर लगाने पर यह स्किन को गोल्डन ग्लो देता है. कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर इसमें हल्दी मिला लें. अब इस दूध में रूई डुबोकर पूरे चेहरे पर मलें. 2 से 3 मिनट तक मलने के बाद इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

कॉफी और शहद

विज्ञापन

चेहरे पर कॉफी और शहद का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच कॉफी लेकर उसमें थोड़ा सा शहद डाल लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें. चेहरा ग्लो करने लगता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ