Homemade Ginger Garlic Paste: ऑफिस लंच हो या घर का खाना, यह पेस्ट बना देगा हर डिश सुपर टेस्टी

ऐसे बहुत से लोग हैं जो बाहर का अदरक-लहसुन का पेस्ट अपने खाने में यूज करते हैं। जिस कारण खाने में वह टेस्टी और नेचुरल स्वाद नहीं आता। अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं आप कैसे घर पर अदरक-लहसुन का पेस्ट बना सकते हैं।

Homemade Ginger Garlic Paste: ऑफिस लंच हो या घर का खाना, यह पेस्ट बना देगा हर डिश सुपर टेस्टी

Homemade Ginger Garlic Paste: अदरक-लहसुन का पेस्ट वैसे तो मार्केट में आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार के पेस्ट में कुछ मात्रा में केमिकल भी होते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते हैं। अगर आप भी ऑफिस वर्किंग हैं या हफ्ते का समान एक साथ मंगाकर रख लेते हैं ताकि खाना जल्दी और आसानी से बन सके, तो आप यह घर पर ही पेस्ट बना सकते हैं बिना किसी केमिकल और ऑर्गेनिक स्वाद के और हफ्ते भर के लिए स्टोर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि आप इसे आसानी से घर पर कैसे बना सकते हैं।

विज्ञापन

इस तरह बनाएं पेस्ट:

सामग्री

400 ग्राम लहसुन

विज्ञापन

300–350 ग्राम अदरक

नमक स्वादानुसार

विज्ञापन

खाने वाला तेल 5–6 चम्मच

विज्ञापन

बनाने की विधि

अगर आप घर पर ही आसानी से अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बस कुछ ही मिनट और कुछ ही सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जिससे आप आसानी से घर बैठे पेस्ट तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले 400 ग्राम लहसुन को मिक्सी में दरदरा पिस लें। इसके बाद उसी मिक्सी में 300–350 ग्राम अदरक भी पिस लें। अब इसमें 5–6 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। इस तरह आपका घर पर ही तैयार, ऑर्गेनिक अदरक-लहसुन पेस्ट रेडी हो जाएगा। जिसे आप किसी भी सब्जी या दाल में डालकर उस डिश के स्वाद को और भी दुगना बना सकते हैं।

स्टोर करने का तरीका

इसे आप एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं और एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं। यह होममेड पेस्ट खाने में स्वादिष्ट होता है और केमिकल मुक्त होने के कारण सेहतमंद भी होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ