Glowing Skin: इंस्टेंट ग्लो पाने का सबसे तेज तरीका है चेहरे पर फेस पैक लगाना. फेस पैक्स (Face Packs) बनाने आसान होते हैं, इन्हें चेहरे पर लगाना भी आसान है और सिर्फ 15 से 20 मिनट में ही इनका असर नजर आने लगता है. लेकिन, बाजार से खरीदे गए फेस पैक्स में केमिकल्स, कृत्रिम रंग और सुगंध होती है जिससे त्वचा पर नकारात्मक असर पड़ता है. इसीलिए घर पर बने फेस पैक्स बेस्ट होते हैं. सेलेब्रिटीज भी घर पर बने फेस पैक्स (Homemade Face Packs) को चेहरे पर लगाना पसंद करते हैं. यहां आपके लिए ऐसे ही 5 बेस्ट फेस पैक्स दिए जा रहे हैं जिन्हें चेहरे पर लगाते ही स्किन ग्लो करने लगती है और चाहे पार्टी में जाना हो या फिर डेट पर आपकी त्वचा ऐसे निखरने लगती है जैसे अभी-अभी फेशियल करवाया हो.
इंस्टेंग ग्लो के लिए फेस पैक्स | Face Packs For Instant Glow
हल्दी का फेस पैक
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को त्वचा निखारने के लिए दादी-नानी भी अपने समय में इस्तेमाल किया करती थीं. इस फेस पैक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिक्लस से दूर रखते हैं. फेस पैक बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी लेकर उसमें एक चम्मच गुलाबजल और थोड़ा सा दूध मिला लें. हल्दी से चेहरा पीला ना हो जाए इसीलिए इस पैक को चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें – Hair Wash के बाद बिखरे-बिखरे रहते हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया Frizzy Hair कंट्रोल करने का तरीका
बेसन का फेस पैक
त्वचा को निखारने में बेसन भी कमाल का असर दिखाता है. बेसन के एक्सफोलिएटिंग गुण टैनिंग को दूर करते हैं और चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं. चेहरा मुरझाया हुआ दिख रहा हो तो इस फेस पैक को जरूर लगाएं. 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाकर पैक तैयार कर लें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. स्किन चमक जाएगी.
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
चेहरे से चिपचिपाहट हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाकर लगाएं. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. चेहरे पर चिकनाहट नहीं दिखेगी. ऑयली स्किन (Oily Skin) के लोगों के लिए यह फेस पैक अच्छा है.
टमाटर का फेस पैक
टमाटर भी टैनिंग को कम करने का काम करता है. इस फेस पैक से स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण मिलते हैं. टमाटर को सादा भी चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर टमाटर के गूदे में शहद डालें और फिस इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें. स्किन खिल उठेगी.
कॉफी का फेस पैक
जिस तरह पीने के लिए इंस्टेंट कॉफी ली जाती है उसी तरह इंस्टेंट ग्लो के लिए भी कॉफी का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर (Coffee Powder) में जरूरत के अनुसार शहद और थोड़ी सी हल्दी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धोकर हटा लें. फेस पैक लगाते हुए ध्यान रखें कि आप हल्के गीले चेहरे पर इसे लगाएं जिससे इसे लगाना आसान हो जाए. इसके अलावा, फेस पैक धोते हुए ज्यादा तेजी से त्वचा ना रगड़ें क्योंकि कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट करती है और रगड़ने पर स्किन पर कट्स लग सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Vaani Kapoor के सॉफ्ट और सुंदर बालों का राज हुआ वायरल, घर की इन चीजों का करती हैं इस्तेमाल
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
2 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines