Custard Powder Recipe: कस्टर्ड बच्चों से लेकर बड़ों सभी के पसंदीदा डिजर्ट में से एक है. लेकिन इसे बनाने के लिए अक्सर बाजार का डिब्बे में पैक कस्टर्ड पाउडर खरीदा जाता है. डिब्बे वाले कस्टर्ड पाउडर में कई प्रिजर्वेटिव मिलें होते हैं जोकि हमारी हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते. लेकिन, अच्छी बात ये है कि आप अपने किचन के इंग्रीडिएंट्स की मदद से ही आसानी से होममेड कस्टर्ड पाउडर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते है इसे बनाने का आसान तरीका.
यह भी पढ़ें – कचौड़ी तलते समय कभी न करें ये 6 गलतियां, वरना हो जाएगी ऑयली और बेस्वाद
घर पर कस्टर्ड पाउडर बनाने के क्या हैं फायदे
घर पर कस्टर्ड पाउडर बनाने के कई फायदें होते हैं जैसे कि ये बाजार के मुकाबले कम बजट में ही बन जाता है, आपको पता होता है कि सारे इंग्रीडिएंट्स एक दम प्रिजर्वेटिव फ्री हैं, आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे बनाकर स्टोर कर सकते हैं और एक ही पाउडर से कई अलग-अलग तरह की डिश तैयार की जा सकती हैं.
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
कॉर्नफ्लोर- 1 कप
मिल्क पाउडर -1/2 कप
पिसी हुई चीनी -1/2 कप
वैनिला एसेंस -1 छोटा चम्मच (फ्लेवर के लिए)
पीला फूड कलर – 2-3 बूंदें या एक चुटकी (ऑप्शनल, बाजार जैसा रंग देने के लिए)
घर पर कस्टर्ड पाउडर बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक सूखा मिक्सी का जार लें और उस जार में कॉर्नफ्लोर, मिल्क पाउडर, पिसी हुई चीनी, वैनिला एसेंस और पीला फूड कलर डाल कर सभी को ब्लेंड कर लें.
- सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करने के बाद इस मिक्सचर को छान लें ताकि पाउडर बिना गांठ के बने और इसमें दरदरापन न हो.
- आपका पाउडर तैयार है अब इसे किसी डब्बे में स्टोर करके रख लें.
किन-किन रेसिपीज में कर सकते हैं इस्तेमाल?
इस एक कस्टर्ड पाउडर पाउडर का इस्तेमाल करके आप और भी तरह-तरह की रेसिपीज बना सकते हैं. इससे आप
ट्राइफल, केक और डेजर्ट फिलिंग, आइसक्रीम, कस्टर्ड पुडिंग, फ्रूट कस्टर्ड जैसी और भी अन्य रेसिपीज बना सकते हैं.
स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान
इस पाउडर को स्टोर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि ये लंबे समय तक खराब न हो. इसे स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें. कंटेनर में भी सबसे अच्छा विकल्प कांच का सूखा जार हो सकता है. जब भी आप इस्तेमाल के लिए पाउडर निकालें तो सूखा चम्मच ही लें. पाउडर को नमी और धूप वाली जगह से दूर रखें. अगर आप इसे सही तरीके से स्टोर करेंगे तो आप इसे महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – व्रत में मिलावटी कुट्टू के आटे से बचना है? जानिए घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका
संबंधित खबरें
Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
46 mins agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 hr agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
3 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
3 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
4 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
5 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
6 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
8 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
22 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines