Skin Care: चाहते हैं चेहरे पर नेचुरल ग्लो? इस तरह अपनाएं कॉफी फेशियल का ये उपाय मिलेंगे कई फायदे

Homemade Facial: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपनी स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्टस का सहारा लेते नजर आते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं त्वचा पर ग्लो लाना तो आइए जानते हैं कॉफी फेशियल के बारे में जिसे आप हफ्ते में एक से दो बार अपना सकते हैं.

Homemade Coffee Facial

Homemade Coffee Facial

Coffee Facial Step: आजकल लोग अपनी त्वचा के लिए महंगे प्रोडक्टस का सहारा लेते हैं ताकि उनकी स्किन नेचुरल तरह से सुंदर और ग्लोइंग दिखाई दे. लेकिन ऐसा कई बार होता है कि केमिकल से भरे क्रीम, पाउडर लगाने से स्किन बस कुछ दिन तक ही फायदा पहुंचाती है, फिर बाद में इनका असर कम हो जाता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपनी त्वचा को ग्लोइंग करने के लिए नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं तो आइए जानते हैं कॉफी फेशियल के बारे में जिसे आप आसानी से घर पर कर सकते हैं. साथ ही पार्लर में हजारों पैसे खर्च करने से बच सकते हैं.

विज्ञापन

होममेड कॉफी फेशियल | Homemade Coffee Facial

कॉफी फेशियल स्टेप 1

अगर आप आसानी से घर पर कॉफी फेशियल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कॉफी फेशियल का ये स्टेप 1 अपना सकते हैं. इसके लिए आपको कॉफी पाउडर और 2 चम्मच दही की जरूरत होगी. आप सबसे पहले एक कटोरी लें. इसके बाद आप कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें. इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच दही को मिलाएं. अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और मसाज करें.

विज्ञापन

कॉफी फेशियल स्टेप 2

स्टेप 2 को फॉलो करने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच चीनी लें. अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. साथ ही आप एक चम्मच गुलाब जल या ऑलिव ऑयल भी मिला सकते हैं. अब इससे अपनी त्वचा की मसाज करें. ध्यान रहे कि हल्के हाथों से ही करें.

विज्ञापन

कॉफी फेशियल स्टेप 3

स्टेप 3 को फॉलो करने के लिए आपको कॉफी पाउडर और गेहूं के आटे की जरूरत होगी. अब आप इन दोनों चीजों को मिलाकर गुलाब जल डालकर मिक्स करें. बस आपका पेस्ट रेडी हो जाएगा. आप इसे अपना सकते हैं और साथ ही 15-20 मिनट के लिए सूखने छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ