Homemade Body Scrub: शादी, पार्टी या किसी खास मौके पर चेहरे को तो चमका लिया जाता है मगर हाथ-पैर, कोहनी, घुटने और एड़ियों पर अक्सर गंदगी जमी रह जाती है जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान लगती है. ऐसे में पार्लर में महंगे बॉडी स्क्रब करने के बजाय घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों से ही एक आसान-सा स्क्रब घर पर तैयार किया जा सकता है. ये स्क्रब दाल-चावल से बनाया जा सकता है जो त्वचा की ऊपरी परत पर जमी डेड स्किन को हटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर इस स्क्रब को कैसे घर पर ही बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – बालों में तेल लगाने का भी होता है सही समय, जानिए कब करें हेयर ऑयलिंग
रसोई की इन चीजों से तैयार होगा स्क्रब पाउडर
हरी मूंग दाल- 2 बड़े चम्मच
चना दाल- 2 बड़े चम्मच
मसूर दाल- 2 बड़े चम्मच
भूरा चना- 2 बड़े चम्मच
चावल- 2 बड़े चम्मच
ओट्स- 2 बड़े चम्मच
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 2 बड़े चम्मच
बादाम- 8 से 10 दाने
केसर के रेशे- 8 से 10 रेशे
कस्तूरी हल्दी- 1 छोटा चम्मच
नारियल का तेल- 2 से 3 बड़े चम्मच
बॉडी वॉश- अपनी जरूरत के हिसाब से
स्क्रब पाउडर बनाने का तरीका
- सबसे पहले सूखा पाउडर तैयार करने के लिए मूंग दाल, चना दाल, मसूर दाल, भूरा चना, चावल, ओट्स, बादाम, सूखी गुलाब की पंखुड़ियों और केसर को अच्छी तरह से सुखा लीजिए.
- सभी को अच्छे से सुखाने के बाद सभी को मिक्सर में डालकर पीस लीजिए, ताकि सभी चीजों का बारीक पाउडर बनकर तैयार हो जाए.
- अब इस स्क्रब पाउडर को स्टोर करने के लिए इसमें कस्तूरी हल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. उसके बाद इस मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रख लीजिए.
नहाने से पहले ऐसे करें बॉडी स्क्रब
इस पाउडर का सही इस्तेमाल करने के लिए पहले अपने शरीर को हल्का गीला कर लीजिए. फिर इस तैयार किए गए स्क्रब पाउडर को जरूरत के अनुसार निकालकर इसमें 2 से 3 चम्मच नारियल तेल मिला लीजिए और इसमें अपनी पसंद का बॉडी वॉश मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को अपने हाथ-पैरों और शरीर के दूसरे हिस्सों पर लगा लीजिए. इसे शरीर पर लगाकर हल्के हाथों से गोलाकार तरीके से मसाज कर लीजिए और करीब 5 से 10 मिनट के बाद इसे सामान्य पानी से धो लीजिए. इस स्क्रब को हर दिन इस्तेमाल करने के बजाय हफ्ते में एक बार ही इस्तेमाल करिए.
यह भी पढ़ें – करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया मानसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या करें, शेयर की सूप रेसिपी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
10 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
23 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines