Homemade Natural Face Serum: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हमारी त्वचा अपनी नमी खोने लगती है और रूखापन, झुर्रियां व बेजानपन दिखने लगता है. ऐसे में लोग महंगे क्रीम और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे हमेशा मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. आयुर्वेद में ऐसे कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं जो न केवल त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं, बल्कि अंदर से पोषण भी देते हैं. तो आइए जानते हैं एक आसान आयुर्वेदिक सिरम (Ayurvedic Serum) बनाने का तरीका, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं और रोजाना इस्तेमाल करके अपनी स्किन को मुलायम, चमकदार और हेल्दी बना सकते हैं.
होममेड फेस सिरम | Homemade Face Serum
सिरम बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
ठंड के मौसम में ऐसे कई लोग हैं जो अपने फेस पर हो रही ड्राईनेस से परेशान रहते हैं. जिसके चलते न जाने क्या-क्या नहीं करते और महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा भी ले लेते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं पड़ता. अगर आपकी स्किन भी ठंड में रूखी हो जाती है और ग्लो नहीं रहता, तो आप इस होममेड सिरम को बना सकते हैं.
इसके लिए आपको चाहिए
- चुकुंदर का पाउडर
- एलोवेरा जेल
- गुलाब जल
- विटामिन ई कैप्सूल
- ग्लिसरीन
- तिल का तेल
इस तरह बनाएं सिरम
फेस सिरम बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच की कटोरी लें. अब उसमें एक चम्मच बीटरूट पाउडर डालें. इसके बाद एलोवेरा जेल, गुलाब जल, विटामिन ई कैप्सूल, ग्लिसरीन और तिल का तेल मिलाएं. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें. बस, आपका फेस सिरम तैयार है. इसे आप ठंड के मौसम में दिन में एक या दो बार चेहरे पर लगा सकती हैं. नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन बनेगी सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी.
अगर आप इस फेस सिरम का रोजाना दिन में दो बार इस्तेमाल करेंगे तो ये आपके स्किन को काफी ज्यादा लाभ पहुंचाएगा साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी काफी ज्यादा मददगार साबित होगा.
यह भी पढ़ें – Increase Height: चाहते हैं अपनी हाईट बढ़ाना? एक्सपर्ट ने कहा दही में मिलाकर खाएं ये चीज, दिखने लगेगा असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
16 mins agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
4 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
18 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
19 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
21 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
21 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines