Increase Height: चाहते हैं अपनी हाईट बढ़ाना? एक्सपर्ट ने कहा दही में मिलाकर खाएं ये चीज, दिखने लगेगा असर

Increase Height: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी हाइट काफी कम होती है, जिसके चलते उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ता है और परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है अगर आप भी उन्हीं में से हैं और अपने कद को बढ़ाना चाहते हैं, आइए जानते हैं डॉ. उपासना वोरा से कि आप दही में कौन-सी एक चीज डालकर खा सकते हैं.

increase height naturally

जानें कैसे दही से बढ़ाएं कद नेचुरली.Image Source Freepik

विज्ञापन

Increase Height Tips: कद या हाइट हर किसी की पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होती है लेकिन कई लोगों की हाइट कम होने के कारण उन्हें आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है और समाज से तरह-तरह की बातें भी सुननी पड़ती हैं अगर आप भी अपने छोटे कद को लेकर परेशान हैं और बिना किसी दवाई या सप्लीमेंट के नेचुरल तरीके से अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक आसान घरेलू उपाय है डॉ. उपासना वोरा बताती हैं कि अगर आप दही में सिर्फ एक खास चीज मिलाकर नियमित रूप से खाते हैं, तो यह शरीर की ग्रोथ में मदद कर सकता है और हाइट बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो सकता है तो आइए जानते हैं क्या है वह एक चीज.

इस तरह से बढ़ाए कद | Way To Increase Height

डॉ. उपासना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कद बढ़ाने का उपाय बताया अगर आप भी अपनी हाइट को बढ़ाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट के अनुसार एक कटोरी दही में आधे से भी कम चम्मच चूना डालें अब इन चीजों को अच्छे से मिला लें और इसका रोजाना सेवन करें अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे आपकी लंबाई में सुधार देखने को मिल सकता है साथ ही कुछ ही दिनों में आपको असर महसूस होने लगेगा.

Advertisment

फायदे

चूने में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, जिससे ग्रोथ बेहतर होती है. साथ ही दही में मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स शरीर की ग्रोथ को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने में मदद करते हैं साथ ही दही और चूने का यह मिश्रण पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे पोषक तत्व शरीर में सही तरह से अवशोषित होते हैं यह मिश्रण शरीर को अंदर से एनर्जी देता है और एक्टिव रहने में मदद करता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ