Skin Care: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपनी स्किन का काफी ज्यादा ध्यान रखते हैं. वही दूसरी तरह कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि अपनी स्किन पर हो रहे पिंपल और एक्ने से परेशान होकर कहीं डॉक्टर के चक्कर काटते नजर आते हैं तो कहीं केमिकल भरे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते नजर आते हैं. अगर आप भी इन्हीं से हैं और अपने चेहरे को नेचुरल तरीके से बिना पैसे खर्च किए सुंदर और एक्ने फ्री बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एक ऐसे स्प्रे के बारे में जिसे आप आराम से घर पर ही रेडी कर सकते हैं.
होममेड एक्ने फ्री स्प्रे | Homemade Acne Free Spray
नीम के पत्ते से बनाएं फेस स्प्रे
अगर आपके चेहरे पर पिंपल या एक्ने काफी ज्यादा हो रहे हैं. इसके साथ ही काफी डॉक्टर और उपायों को आजमाने के बाद भी आपको खास फर्क दिखाई नहीं दे रहा है, तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह से फेस स्प्रे बना सकते हैं.
आप सबसे पहले एक स्प्रे वाली बोतल लें. इसके बाद आप कुछ नीम की पत्तियां लें. पत्तियों को आप साफ करके पानी में कम से कम 15–20 मिनट के लिए उबाल लें, जब तक कि उसके सारे फायदे पानी में अब्ज़ॉर्ब न हो जाएं. इसके बाद आप इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें. जैसे ही पानी ठंडा हो जाए आप इसको स्प्रे वाली बोतल में भर लें. बस इस आसान तरीके से आपका फेस स्प्रे रेडी हो जाएगा, जिसे आप रोजाना सुबह–शाम अपनी स्किन पर लगा सकते हैं. साथ ही कुछ दिन में फायदे देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – जन्म के कितने दिन बाद बच्चे को नहलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में नवजात शिशु की कैसे करें देखभाल
Benefits of Neem Face Spray
नीम फेस स्प्रे आपकी स्किन के लिए नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है. इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल और एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं. यह स्किन की लालिमा, जलन और सूजन को शांत करता है, जिससे सूखे हुए पिंपल जल्दी ठीक होने लगते हैं. नीम का स्प्रे पोर्स को साफ रखता है, ऑयल कंट्रोल करता है और त्वचा पर होने वाले नए पिंपल्स की संभावना को भी कम करता है. नियमित इस्तेमाल से स्किन क्लीन, फ्रेश और नेचुरली ग्लोइंग दिखाई देने लगती है.
यह भी पढ़ें – रातों-रात मुंह के छालों से छुटकारा कैसे पाएं? Acharya Balkrishna ने कहा इन पत्तों के पानी से मुंह धोने पर हट जाएंगे छाले
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
8 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines