Simple Home Workouts: फिट रहना हो या वेट लॉस करना चाहते हैं, लेकिन ये उमस भरा मौसम आपको जिम जाने से रोक रहा है। इस मौसम में हमें खुद को भी बहुत आलस आता है, इसलिए ज्यादातर लोग जिम जाना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि बढ़ती गर्मी के साथ-साथ कभी भी होने वाली बारिश आपको जिम जाने से रोक सकती है। कई बार बिजी शेड्यूल के कारण भी कई लोग वर्कआउट नहीं कर पाते हैं। क्योंकि पूरे दिन की थकान आपको आलस से भर देती है।
जो लोग जिम करते हैं, अगर वो एक या दो दिन बंक मार लें, तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन डेली ऐसा ही होना लगता है फिर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर हम ऑफिस या घर पर ही लगातार बैठे-बैठे काम करते हैं, तो भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप जिम न जाकर कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज घर पर भी कर सकते हैं, जो वजन कंट्रोल रखेगी और हेल्दी रखने में मदद करेगी। गर्मी में जिम जाने के बजाय आप घर पर ये एक्सरसाइज कर सकते हैं..
धीरे-धीरे चलना (Walking or Jogging)
अपने घर के आस-पास में चलना या जॉग करना एक अच्छा व्यायाम होता है। इससे आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को लाभ मिलता है और आपकी फिटनेस भी बनी रहती है।
स्क्वाट एक्सरसाइज (Squat Exercise)
स्क्वाट एक्सरसाइज करने से कमर के नीचे के भाग की मसल्स को मजबूती मिलती है। इसे करने के लिए आपको सीधा खड़े हो जाएं और उसके बाद अपने हाथों को अपने सामने लेकर मुट्ठी बनाएं। इसके बाद आपको सिट अप्स (उठक-बैठक) करनी है। अब जैसे ही नीचे बैठें, तभी वापस खड़े होने की पोजीशन में आ जाएं।
जंपिंग जैक्स (Jumping Jacks)
घर पर जंपिंग जैक भी कर सकते हैं। ये आपके लिए बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज है, इससे कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ शरीर को मजबूती मिलती है। इसे करने के लिए पहले पैरों को एक साथ मिलाएं और खड़े हो जाएं। फिर अपने हाथों को शरीर के दोनों साइड रखें।
अब एक छलांग लगाकर पैरों को बाहर की तरफ फैलाएं। अब हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर उठाएं और वापस से सीधे खड़े हो जाएं। ये प्रोसेस 40 सेकंड तक रिपीट करें। फिर बीच-बीच में आराम करें और दोहराएं।
अन्य एक्सरसाइज
योग और प्राणायाम (Yoga and Pranayama)
योग और प्राणायाम करने से शरीर को मजबूती मिलती है और मानसिक स्थिति भी ठीक होती है। योगासन और प्राणायाम आपको अच्छी हेल्थ प्रदान करते हैं। इन व्यायामों या एक्सरसाइज को रेगुलर रूप से करने से आप अपनी सेहत को बनाए रख सकते हैं और गर्मी के दिनों में भी अच्छी फिटनेस बनाए रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए ‘2-2-2 मेथड’ क्या है? कैसे घटा सकते हैं वेट, आइए जानें
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
15 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines