Natural Grey Hairs: आज के समय में बढ़ती उम्र, तनाव, गलत खान-पान और प्रदूषण के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. बहुत से लोग इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और डाई का इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं, लेकिन लंबे समय में बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं और कोई सुरक्षित, नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं तो अब चिंता छोड़िए, क्योंकि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से काला और स्वस्थ बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही आसानी से अपने बालों को काला कर सकते हैं और सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं.
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए होममेड रेमेडी | Homemade Remedy To Get Rid Of Grey Hairs
इन तीन चीजों से बनाएं हेयर स्प्रे
आपने कभी न कभी अमलतास का पेड़ देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बालों को काला करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है? अगर आप नेचुरल तरीके से बालों को काला करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक स्प्रे तैयार करना होगा. इसके लिए चाहिए अमलतास की लकड़ी, मेथी दाना और कलौंजी.
इस तरह बनाएं हेयर स्प्रे
सबसे पहले अमलतास की लकड़ी को तोड़कर 24 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. ऐसा करने से पानी का रंग काला हो जाएगा. अब इस पानी को गैस पर गर्म करें और इसमें मेथी दाना और कलौंजी डालें. जब इसमें उबाल आ जाए, तो इसे छानकर ठंडा कर लें. अब इस काले पानी को स्प्रे बोतल में भर लें. बाकी बचे पानी में थोड़ा-सा शैंपू मिलाएं और हफ्ते में 3 बार इसका उपयोग करें.
ये भी पढे़ं- Grey Hair: सफेद बालों से हैं परेशान? डॉक्टर ने कहा इस चीज का करें सेवन, बाल हो जाएंगे नेचुरली काले
इस तरह करें इस्तेमाल
इस हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को हिस्सों में बांट लें. इसके बाद स्प्रे को सफेद बालों वाली जगह पर छिड़कें. कुछ देर बाद बालों को धो लें. अगर आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार अपनाते हैं, तो आपके बाल काले, घने और मजबूत हो जाएंगे.
ये भी पढे़ं- क्या किचन में रखी चाय पत्ती क्या हो चुकी है खराब? इन आसान तरीकों से करें पहचान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines