Skin Care Home Remedy: ठंडी हवा और नमी की कमी के कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है और रूखी, खुरदरी दिखने लगती है. ऐसे में लोग अक्सर केमिकल युक्त मॉइस्चराइजर्स या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ समय के लिए राहत तो देते हैं, लेकिन लंबे समय में त्वचा को और ज्यादा रूखी बना देते हैं. अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरल और सुरक्षित तरीके से मॉइस्चराइज करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं हंसाजी योगेंद्र का बताया हुआ घरेलू उपाय जिसे अपनाकर आप अपनी त्वचा को मुलायम, हाइड्रेटेड और चमकदार बना सकते हैं.
ड्राई स्किन के लिए बेस्ट होमरेमिडी | Home Remedy For Dry Skin
नेचुरल बॉडी मिस्ट का करें इस्तेमाल
एक्सपर्ट हंसाजी योगेंद्र का मानना है कि अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप स्किन पर बॉडी मिस्ट का इस्तेमाल जरूर करें. रूखी त्वचा पर पानी की भौछार मारना बहुत ही बेस्ट उपाय है. यह स्किन को पूरे दिन हाइड्रेट रखता है. आप चाहें तो इसे नेचुरल तरीके से बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी, जैसे कि गुड़हल के फूल, पानी और गुलाब जल. मिस्ट को रेडी करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें. उसमें पानी डालें और साथ ही 4-5 गुड़हल फूल उबालें. उबालने के बाद इसे छान लें. फिर आखिरी में गुलाब जल मिलाएं. बस इस आसान तरीके से आपको घर पर ही बॉडी मिस्ट रेडी हो जाएगा जिसे आप रोजाना लगा सकते हैं.
ये भी पढे़ं- Health Benefits Of Clay Pots: नॉन स्टिक नहीं मिट्टी के बर्तन में पकाएं खाना, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत को इतने फायदे
फायदे
इस नेचुरल बॉडी मिस्ट का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा दिन भर हाइड्रेटेड और मुलायम रहती है. इसके साथ ही गुड़हल के फूल और गुलाब जल त्वचा को शांत और पोषित करते हैं, जिससे रूखापन और खुजली की समस्या दूर होती है. यह मिस्ट किसी भी केमिकल के बिना त्वचा को ताजगी और प्राकृतिक चमक देता है. रोजाना उपयोग करने से त्वचा की बनावट में सुधार आता है और ठंडी हवा या शुष्क मौसम में भी स्किन नरम और हाइड्रेटेड बनी रहती है.
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
10 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
12 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
12 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
13 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
14 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
17 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
18 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
18 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
20 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines