News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Natural Treatment to Prevent Air Pollution: दिल्ली में हर साल ठंड के मौसम के साथ ही एयर पॉल्यूशन का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है. हवा में मौजूद धूल, धुआं और हानिकारक गैसें न केवल सांस लेने में मुश्किल पैदा करती हैं बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनती हैं. ऐसे में लोग खुद को और अपने परिवार को इस जहरीली हवा से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर और मास्क का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की हवा को शुद्ध करने का एक सस्ता और प्राकृतिक तरीका भी मौजूद है? जी हां, आप सिर्फ एक फल के छिलके की मदद से अपने घर की हवा को एकदम फ्रेश और प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आसान और असरदार घरेलू उपाय के बारे में, जो बिना किसी केमिकल के आपके घर की हवा को साफ कर सकता है.
अगर आप अपने घर को प्रदूषण-फ्री करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले 2-3 संतरे के छिलके लें. इसके बाद आप इन छिलकों को अच्छे से धो लें. अब आप इन्हें एक पैन में पानी डालकर 30-40 मिनट के लिए उबालें. लेकिन इसका ध्यान रखें कि आप पैन को ढक कर न रखें. पैन को खुला छोड़ दें. इसके बाद अगर उबलने के बाद पानी कम हो जाए तो उसमें और पानी डाल दें. आप चाहें तो पानी में दालचीनी, लौंग और तेजपत्ता भी डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Parenting Tips: दूध पीने के बाद बच्चा कर देता है उल्टी? एक्सपर्ट से जानें किन चीजों का रखें ध्यान
ये भी पढ़ें- Health Benefits Of Clay Pots: नॉन स्टिक नहीं मिट्टी के बर्तन में पकाएं खाना, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत को इतने फायदे
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।