हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Home Remedies For Soft Hair: सिल्की और मुलायम बालों के लिए वरदान हैं ये घरेलू नुस्खे, आप भी करें ट्राई

विज्ञापन
Home Remedies For Soft Hair

Home Remedies For Soft Hair: गर्मियों का मौसम है और इस मौसम में बहुत से लोगों के बाल रफ और फ्रिजी हो जाते है।

इसका मुख्य कारण धूल-मिट्टी ,प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणें होती है, जो आपके बालों पर बहुत बुरा असर डालती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिससे आपके बाल सिल्की और मुलायम होंगे और टूटने से भी बचेंगे।

इन घरेलू नुस्खों से सिल्की और मुलायम होंगे बाल

1. जितना हो सके धूप में जाने से बचें

विज्ञापन

बालों के रफ होने का कारण धूप भी होती है। इसलिए अगर आपको भी अपने बाल सिल्की और शाइनी बनाने हैं, तो धूप में जाने से बचें। साथ ही इसके लिए आप धूप में जाने से पहले स्कार्फ या दुपट्टे से बालों को कवर कर सकते हैं। ऐसा करने से धूप की हानिकारक किरणें बालों को रफ और ड्राई करने में नाकाम होंगी।

और पढ़िए – Hair care TIPS: दही के साथ स्कैल्प में लगाएं ये चीज….बाल बनेंगे मजबूत…दूर भाग जाएंगी ये 5 समस्याएं

विज्ञापन

2. गुनगुने तेल से नियमित मसाज करें

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने बालों में तेल नहीं लगाते हैं, जिससे बाल रफ हो जाते हैं। इसलिए रफ और ड्राई बालों के लिए मसाज बहुत जरूरी हैं। इससे तेल में मौजूद विटामिन ई और एंटी ऑक्सिडेंट बालों को पोषण देते हैं और उन्हें आप फ्रिजी होने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

3. भाप लेना भी बहुत जरूरी

अक्सर देखा जाता है कि लोग स्टीम लेने के लिए पार्लर में हेयर ट्रीटमेंट करवाते हैं, जो बेहद खतरनाक होता है। ऐसा आप घर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में भीगे तौलिए को पेट लें और फिर आप इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से भी आपके बालों की जड़ें मजबूत होगी और बालों में नमी आएगी।

विज्ञापन

4. एलोवेरा और दही का मास्क भी बहुत फायदेमंद

बालों को सिल्की और मुलायम करने के लिए आप एलोवेरा भी बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आप लोवेरा और दही का हेयर मास्क अपने बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा और वो मजबूत होंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – Hair Care TIPS: सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाएगा ये नुस्खा…जड़ से काले होंगे आपके हेयर

5. एप्पल साइडर विनेगर भी करेगा मदद

विज्ञापन

अगर आपके भी बाल रूखे और बेजान हैं, तो इसके लिए आप भी एप्पल साइडर विनेगर लगा सकते हैं। इससे भी आपके बालों को फायदा मिलेगा। एप्पल साइडर विनेगर में प्रोटीन होता है, जो आपके बालों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप इसका भी उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola