Skin Care: धूल, मिट्टी और धूप की मार से स्किन का निखार छिनने लगता है. कई बार त्वचा मुरझाई हुई नजर आने लगती है तो कई बार चेहरे का ग्लो कहीं गुम हो जाता है. बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाने पर भी स्किन पर कुछ खास निखार नहीं दिखता है. ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने बताया किस तरह केमिकल से मुक्त प्राकृतिक चीजें त्वचा को निखार सकती हैं. यहां जानिए त्वचा निखारने के लिए किन औषधीय पौधों का इस्तेमाल किया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण ने इन घरेलू नुस्खों को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद बताया है.
चेहरा निखारने के लिए क्या लगाएं
खीरे से चमक जाएगी त्वचा
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सुंदरता के लिए खीरे को काटकर चेहरे पर घिसा जा सकता है. खीरे को काटकर इसे 5 मिनट हल्के-हल्के चेहरे पर घिसने और तकरीबन 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि खीरे (Cucumber) को हटाने के लिए गुनगुने पानी से चेहरा धोएं. इससे चेहरे पर निखार आ जाएगा और चेहरा बेहद खूबसूरत दिखने लगेगा.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए अंजीर खाने के फायदे
झाइयां हटाएगा एलोवेरा
चेहरे पर ताजा एलोवेरा लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel) लगाने पर त्वचा की झाइयां, फुंसियां और सनबर्न जैसी शिकायतें दूर होती हैं. एलोवेरा का गूदा चेहरे पर या नहाने से पहले पूरे शरीर पर भी लगाया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि एलोवेरा के इस्तेमाल के बाद आपको महंगी क्रीम या लोशन लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे त्वचा संबंधी विकार भी दूर हो जाते हैं.
झुर्रियों के लिए अनार के पत्ते
जिन लोगों का चेहरा लटकने लगा है या चेहरे की त्वचा ढीली पड़ने लगी है उनके लिए अनार बेहद कारगर साबित होगा. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि अनार के पत्तों को कूटकर उनका रस निकाल लें. इस रस में मीठा तेल यानी तिल का तेल डाल लें. एक किलो अनार की पत्तियों के रस में आधा किलो तिल का तेल मिलाकर रख लें. इस तैयार तेल को चेहरे पर या शरीर के अन्य हिस्सों पर मला जा सकता है. इस तेल से मालिश करने पर झुर्रियां कम होने में असर दिखता है. इस तेल से मांसपेशियों की कमजोरी भी दूर होने लगती है.
ये नुस्खे भी आएंगे काम
- चेहरे पर मेथी और दूध का लेप भी लगाया जा सकता है. इसके लिए मेथी के दानों को रातभर दूध में भिगोकर रखें या 3 से 4 घंटों के लिए भिगोए रखने के बाद पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरा निखर जाता है.
- खीरे का रस, टमाटर का रस और जौ के आटे को एकसाथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस मास्क को 20 से 25 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
- अनार का छिलका भी त्वचा निखारने में असर दिखाता है. अनार के छिलके के पाउडर को पानी या दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Baba Ramdev ने बताया ठंड भगाने के लिए खाएं ये चीज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
14 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines