Home Remedies For Dust Allergy: गर्मियों में धूल भरी हवा के साथ-साथ आंधी और भयंकर लू चलती है। जिसकी वजह से हवाओं में मौजूद डस्ट पार्टिकल्स सांस के जरिए नाक और मुंह में चले जाते हैं। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो जाती है।
जरा सी धूल और शरीर को कई सारी परेशानियां होने लगती है, जिसकी वजह से लगातार छींक आना, खुजली महसूस होना, नाक का लगातार बहना, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं आती हैं।
अक्सर घर की सफाई के दौरान भी धूल नाक में चली जाती है और इससे एलर्जी होती है। इससे बचने के लिए ज्यादातर मेडिसिन का यूज करते हैं। हालांकि, कई घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से आराम मिल सकता है। ये कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं-
शहद (Honey)
शहद में प्रोपोलिस होता है, जो एलर्जी को कम करने में मदद करता है। आप रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं।
नीम (Neem)
नीम के पत्ते को पानी में उबालकर उसे ठंडा कर लें और इस पानी से अपने शरीर की मालिश करें। नीम का इस्तेमाल एलर्जी से राहत पाने में मदद कर सकता है।
तुलसी (Basil)
तुलसी की पत्तियों का रस लेकर उसे एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। तुलसी की पत्तियों में एंटी-एलर्जी गुण होते हैं, जो एलर्जी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
लौंग (Cloves)
लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एलर्जी को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलर्जी वाली जगह पर थोड़े सा लौंग का तेल लगाएं। इससे भी राहत मिल सकती है।
अदरक (Ginger)
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एलर्जी के कारण होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। आप अदरक का रस निकालकर उसे शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
चना (Chickpea)
चने का आटा और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे एलर्जी वाले हिस्से पर लगाएं। इससे स्किन की गर्मी को कम किया जा सकता है और एलर्जी में राहत मिल सकती है।
चाय का पानी (Tea Water)
चाय के पानी में कैफीन होता है, जो एलर्जी के कुछ लक्षणों को कंट्रोल कर सकता है। रोजाना कम से कम दो कप चाय का पानी पीने से एलर्जी में राहत मिल सकती है। अगर आपकी एलर्जी ज्यादा गंभीर है या घरेलू उपायों से भी राहत नहीं मिल रही है, तो सबसे अच्छा है कि डॉक्टर से सलाह लें।
ये भी पढ़ें- EID पर सिर्फ मीठी सेवइयां नहीं, बना सकते हैं ये 3 स्वादिष्ट पकवान
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
44 mins agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
59 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
2 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
4 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
19 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
22 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines