Dark Circle Kaise Hataye: आज की तेज रफ्तार जिंदगी, देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप चलाना, नींद की कमी और तनाव, इन सभी कारणों से आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या देखने को मिलती है. पहले यह परेशानी उम्र बढ़ने के साथ दिखती थी, लेकिन अब युवा भी इससे परेशान हैं. हालांकि, महंगे क्रीम और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार कोई खास फर्क नजर नहीं आता है. ऐसे में लोग आसान और घरेलू उपाय की तलाश में रहते हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के असर दिखाए और लंबे समय तक फायदा दें. अच्छी बात यह है कि आपके घर में ही एक ऐसा नेचुरल उपाय मौजूद है, जो आंखों के नीचे की त्वचा की देखभाल कर सकता है और डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे हल्का करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कौन सा तेल आपकी मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: पीली सरसों vs काली सरसों, सेहत के लिए कौन-सा तेल है बेस्ट? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब
कौन सा तेल दूर कर सकता है डार्क सर्कल्स
इस खास तेल का नाम है नारियल तेल. नारियल तेल को आयुर्वेद में स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट आंखों के नीचे की पतली और संवेदनशील त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं. रोजाना रात को सोने से पहले हल्के हाथों से आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है और सूखापन भी कम होता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद करता है, जिससे काले घेरे धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं. नियमित इस्तेमाल से आंखों के आसपास की त्वचा ज्यादा हेल्दी, सॉफ्ट और फ्रेश नजर आने लगती है.
नारियल तेल लगाने से क्या होगा फायदा
- यह आंखों के नीचे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन ज्यादा स्मूद दिखती है.
- इसमें मौजूद पोषक तत्व डार्क सर्कल्स को हल्का करने का काम करते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो देर रात तक स्क्रीन देखते हैं.
- नारियल तेल त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है और आंखों के आसपास की डलनेस कम करता है.
- इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और पफीनेस को कम करने में सहायक होते हैं.
- नियमित इस्तेमाल से आंखों के आसपास की त्वचा मुलायम, हाइड्रेटेड और हेल्दी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Propose Day 2026: रिश्ते में मिठास भरने के लिए क्या करें? Propose Day पर अपनाएं ये 5 रोमांटिक टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
4 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
6 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
7 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
9 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
9 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
11 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
12 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines