News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Cold and Cough Home Remedies: आजकल बहुत से लोग जुकाम से परेशान रहते हैं. सुबह उठते ही कोल्ड से जूझना पड़ जाता है, जिसके चलते पूरा दिन ही बेकार हो जाता है न ही काम में मन लगता है, न ही खाने में. इसके साथ ही चिड़चिड़ापन भी हो जाता है. कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिनको हर मौसम में जुकाम की दिक्कत रहती है. हजारों दवाएं करने के बाद भी कोई असर नहीं दिखता. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और रोजाना होने वाली इस दिक्कत से परेशान हो चुके हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट डॉ. हंसाजी योगेंद्र से कि आप अपनी इस परेशानी को कैसे ठीक कर सकते हैं.
एक्सपर्ट डॉ. हंसाजी योगेंद्र के मुताबिक इस काढ़े ( Kadha For Cold ) बनाने के लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी जैसे- आधा चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक, दो मुठ्ठी तुलसी के पत्ते, चुटकी भर काली मिर्च और दालचीनी. अब एक कढ़ाई लें और उसमें 1 कप पानी डालें. फिर अदरक, तुलसी, काली मिर्च और दालचीनी डालें. इन सभी चीजों को कम से कम 15 मिनट तक पकाएं और ठंडा करके छान लें. फिर एक कप में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका दिन में एक से दो बार सेवन करें।
एक्सपर्ट के अनुसार आप रोजाना नमक के पानी ( Salt Water ) से कम से कम 30 सेकेंड तक गरारे करें. इसे आप दिन में कई बार कर सकते हैं. यह आपके गले को आराम देगा और जुकाम से राहत देने में भी मदद करेगा.
ये भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं? जानिए एक्सपर्ट रवी मलिक के ये घरेलू नुस्खे
डॉ. हंसाजी योगेंद्र बताती हैं कि अगर आप जुकाम से जूझ रहे हैं तो आप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं. यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट ( Boost Immunity ) करने में मदद करेगा और कोल्ड से छुटकारा दिलाएगा.
अगर आप रोजाना फ्रेश एयर लेते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है. कोशिश करें कि थोड़ी देर बाहर निकलकर आप ताजी हवा में सांस लें. यह आपके ( Cold and Cough ) जुकाम को ठीक करने में मददगार होगा.
ये भी पढ़ें- Weight Loss Diet Plan: चाहते हैं शहनाज जैसे महीनों में स्लिम-फिट दिखना, अपनाएं ये डेली रूटीन
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।