हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Home Remedies: मुंह की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

Home Remedies for Bad Breath: मुंह से स्मेल आने का कारण उसमें मिलने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो दांतों के बीच में होते हैं, लेकिन सिर्फ यही वजह नहीं हैं और भी कई वजह पाई जाती हैं। ऐसे में मुंह की बदबू को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे हैं, जो खराब स्मेल से छुटकारा दिला सकते हैं। 

विज्ञापन
Image Credit: Freepik

Home Remedies for Bad Breath: मुंह से बदबू आना नॉर्मल समस्या है, लेकिन इसके पीछे बहुत सी वजह हो सकती हैं। स्मोकिंग, मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी, साइनस की वजह से भी मुंह में स्मेल आती है। इसलिए, तो रोजाना अपने दांत और जीभ की क्लीनिंग करना बहुत जरूरी होता है। एक वजह यह भी मानी जाती है कि अगर पानी कम पीते हैं, तो भी बदबू आती है।

मुंह से आने वाली स्मेल पर अगर समय से ध्यान न दें, तो कभी-कभी इस कारण दूसरे के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है। मुंह से स्मेल आना पायरिया बीमारी बढ़ाने का खतरा भी पैदा करता है। अगर आप ज्यादा ही मुंह की बदबू से परेशान हैं तो ये कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिससे छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

मुंह की बदबू कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि बाजारी खाना खाना, पेट में संक्रमण, ओरल हेल्थ से संबंधित समस्याएं और दांतों की सफाई में लापरवाही करना। ये कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो मुंह की बदबू को दूर करने में मदद कर सकते हैं-

नियमित दांतों की सफाई

दिन में दो बार दांतों की सफाई करें और अपने दांतों की दो-दो महीने में एक बार डेंटिस्ट से जांच करवाएं।

विज्ञापन

मुंह को धोना

रोजाना अदरक का रस और नमक मिलाकर मुंह को वॉश करें।

नींबू का रस

नींबू का रस पीने से मुंह की बदबू कम होती है।

विज्ञापन

पानी की अच्छी मात्रा में सेवन

ज्यादा पानी पीने से आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया निकल जाते हैं, जिससे बदबू कम होती है।

लौंग का सेवन

लौंग को चबाने से भी मुंह की बदबू में आराम मिलता है।

विज्ञापन

हर्बल 

नीम, बबूल और तुलसी के चूर्ण का इस्तेमाल करके भी आप मुंह से आनेे वाली स्मेल दूर कर सकते हैं। इसके लिए पाउडर से मुंह के अंदर मसाज करें। ये भी मुंह की बदबू को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

फ्लेवर माउथवॉश

खाने के बाद या दिन में कुछ बार अदरक और तुलसी के पानी से मुंह को वॉश करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  महिलाएं खुद को कैसे रखें हेल्दी? 6 बातों का रखें ध्यान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola