Home Made Body Scrub: ऐसे बहुत से लोग हैं जो बॉडी से टैन हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही कई लोग ट्रीटमेंट भी कराते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आप घर बैठे ही कुछ ही पैसों में सुंदर त्वचा और टैन-फ्री स्किन पा सकते हैं। बॉलीवुड की फेमस दीवा प्रियंका चोपड़ा द्वारा बताया गया यह टैन-फ्री मास्क आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस मास्क को लगाने के बाद जैसे प्रियंका चोपड़ा के चर्चे हैं, वैसे ही आपकी खूबसूरती के भी चर्चे होने लगेंगे। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा का DIY होममेड फेस मास्क।
प्रियंका चेहरे पर लगाती हैं ये मास्क
प्रियंका अपनी सुंदरता के लिए काफी ज्यादा जानी जाती हैं। उनके चर्चे सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हर जगह होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका ने एक वीडियो के दौरान अपना ब्यूटी सीक्रेट बताया है, जिसमें वे बॉडी टैन के लिए DIY होममेड स्क्रब बनाती हैं। इसके साथ ही वह अपनी त्वचा पर नेचुरल चीजों का ही उपयोग करती हैं तो आइए जानते हैं कि आप इस होममेड बॉडी स्क्रब को कैसे बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: बिना मेकअप चमकती है शिल्पा की स्किन, जानिए उनका सुबह का सुपर ड्रिंक
इस तरह बनाएं स्क्रब
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी बेसन लें। इसके बाद बेसन में थोड़ा सा दही मिलाएं। फिर इसको अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में एक नींबू का रस डालें और थोड़ा सा चंदन पाउडर, साथ ही एक चुटकी हल्दी डालें। अब इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें और स्मूद सा पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपनी बॉडी और टैन वाली जगहों पर लगाएं। फिर मास्क को 10-15 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद इसे हल्के हाथों से रब करें। फिर ठंड़े पानी से फेस वॉश कर लें।
अगर आप इस पेस्ट को हर हफ्ते 1-2 बार लगाते हैं तो आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही प्रियंका जैसी ग्लोइंग स्किन भी पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Skin Care: चेहरे की झुर्रियां होंगी गायब, बस हफ्ते में एक बार लगाएं ये देसी मास्क
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
5 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
6 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
8 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
10 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
12 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines