Skin Care: ऐसी बहुत-सी महिलाएं हैं जो अपने चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं। सारे उपाय कर लिए, लेकिन कोई असर नहीं कर रहे। तो अब समय है कुछ असरदार और नेचुरल अपनाने का। स्किन एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, एक आसान और घरेलू फेस मास्क आपकी त्वचा को फिर से जवां और चमकदार बना सकता है। यह फेस मास्क पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से बनाया गया है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देता है, झुर्रियां कम करता है और त्वचा को टाइट करता है तो आइए जानते हैं कि यह मास्क कैसे बनता है और इसे लगाने का तरीका क्या है।
देसी घी का फेस मास्क बनाने के लिए

सबसे पहले आधा चम्मच देसी घी लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। साथ ही इसमें चावल का आटा डालें और इन सभी को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मास्क को कम से कम एक घंटे के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इस एक घंटे में आप अपना रोजमर्रा का काम कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घी का मॉलिक्यूल बड़ा होता है, इसलिए इसे त्वचा पर असर करने में समय लगता है। एक घंटे बाद अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें, फिर मॉइस्चराइजर लगाएं। आप इस मास्क को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। हर हफ्ते इस उपाय को करने से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। एक्सपर्ट के अनुसार, केवल 20 साल से ऊपर के व्यक्ति ही इस मास्क का इस्तेमाल करें।
देसी घी, चावल का आटा और दही के फायदे त्वचा के लिए
देसी घी त्वचा को गहराई से नमी देता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। चावल का आटा एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है, जो डेड स्किन हटाता है और त्वचा को टाइट करता है। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ करता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इन तीनों चीजों को मिलाकर लगाया गया मास्क त्वचा को जवान, साफ और हेल्दी बनाता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।