Home Hacks: काले कपड़े हमेशा फैशन का अहम हिस्सा होते हैं। ये ना सिर्फ स्मार्ट दिखते हैं बल्कि हर मौके पर परफेक्ट भी लगते हैं। लेकिन कई बार धोने के कुछ ही समय बाद ये कपड़े फीके और पुराने लगने लगते हैं जिससे उनका आकर्षण खत्म हो जाता है। दरअसल, बार-बार गलत तरीके से धोने, गर्म पानी या तेज डिटर्जेंट के इस्तेमाल से काले कपड़ों का रंग जल्दी उड़ने लगता है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने ब्लैक कपड़ों का रंग लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान और कारगर टिप्स, जिनकी मदद से आपके काले कपड़े हर धुलाई के बाद भी नए जैसे दिखेंगे
काले कपड़े अलग धोएं
हमेशा काले कपड़ों को हमेशा हल्के रंगों से अलग धोना चाहिए। जब आप इन्हें अन्य कपड़ों के साथ धोते हैं तो उनके रंग का असर पड़ सकता है और काले कपड़ों का रंग जल्दी फीका हो सकता है। इसलिए कोशिश करें इन कपड़ो को अलग से ही धोएं।
ठंडे पानी से धोएं
ऐसा माना जाता है कि काले कपड़ो को सिर्फ ठंड़े पानी से धोना चाहिए। गर्म पानी से कपड़े धोने पर उनके रेशे ढीले पड़ जाते हैं, जिससे रंग उड़ने लगता है।
एल्यूमिनियम फॉइल डालें
वॉशिंग मशीन में एक या दो एल्यूमिनियम फॉइल की बॉल डालने से स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कम होती है और कपड़े आपस में रगड़ते नहीं। इससे काले कपड़े जल्दी खराब नहीं होते। तो कपड़े धोते समय एल्यूमिनियम फॉइल डाल दें।
रंग को सुरक्षित रखने के लिए सिरका डालें
धोते समय आधा कप सफेद सिरका (white vinegar) डालना रंग को लॉक करने में मदद करता है। यह नेचुरल तरीका कपड़ों के रंग को फीका होने से बचाता है और कपड़े सॉफ्ट भी बनाता है।
नमक का इस्तेमाल करें
धोते समय एक चम्मच नमक डालने से काले कपड़ों का रंग बरकरार रहता है। नमक रंग को सेट करता है और बार-बार धोने के बाद भी कपड़े नए जैसे दिखते हैं।
ये भी पढ़ें- Home Hacks: गलती से भी ना रखें इस तरह से ड्राई फ्रूट्स हो सकता है नुकसान, जानिए ये सही तरीके
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
10 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
12 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
15 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines