मिट्टी नहीं पानी में उगते हैं ये 5 पौधे! हरियाली के शौकीन लोगों के लिए काम की खबर

Planting Tips: पेड़-पौधों का शौक रखते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको अपनी रिपोर्ट के जरिए बताएंगे कुछ ऐसे पौधों के बारे में, जिन्हें आप बिना मिट्टी के भी घर में आसानी से उगा सकते हैं।

मिट्टी नहीं पानी में उगते हैं ये 5 पौधे! हरियाली के शौकीन लोगों के लिए काम की खबर

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Planting Tips: पौधे लगाने से घर की सुंदरता बढ़ जाती है। हालांकि, रौनक से ज्यादा ये पौधे हमारी सेहत को फायदा देते हैं। घर में पौधे रखना आसान नहीं होता है। पौधों को समय-समय पर केयर की जरूरत होती है। किसी भी पौधे को लम्बे समय तक जिंदा रखने के लिए उसकी छंटाई से लेकर मिट्टी को भी बदलना पड़ता है। मगर आजकल की व्यस्त जिंदगी में लोग पौधे तो रखना चाहते हैं, मगर उनकी देखभाल करने से दूर भागते हैं। चलिए, आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें उगाने के लिए मिट्टी या कोई ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

इन 5 पौधों से घर को बनाएं हरा-भरा

पोथोस

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

पोथोस, इस पौधे को हम आम भाषा में मनी प्लांट के नाम से जानते हैं। इस पौधे को उगाने के लिए आपको मिट्टी, खाद या गमले तक की भी जरूरत नहीं है। यह पौधा पुरानी पड़ी कांच की बोतल या बाउल में सिर्फ पानी में 1 बेल डालकर भी आराम से उगाया जा सकता है। इस पौधे को ना तो ज्यादा धूप की जरूरत है और ना ही इस पौधे को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। इसे दिन में 2 घंटे की धूप और हफ्ते में 2-3 बार पानी बदलना ही काफी है।

स्नेक प्लांट

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

स्नेक प्लांट को शतावरी के पौधे का अनुवांशिक माना जाता है। इस पौधे को भी घर पर लगाया जाता है। इस पौधे को उगाने के लिए भी मिट्टी की जरूरत नहीं होती है। इसे पानी में उगाने के लिए आपको स्नेक प्लांट की एक पत्ती को पानी में डालकर रखना होगा। इस पौधे को घर के मेन गेट या लिविंग रूम में लगाना शुभ माना जाता है। यह पौधा परिवार के लोगों के मन में शांति का भाव लाता है।

विज्ञापन

पुदीना

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

पुदीना एक हर्ब है जो खाने में यूज किया जाता है। बाजार में इसका दाम में भी अधिक होता है। इसलिए, इस पौधे को घर में उगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुदीना भी बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक ताजा और लम्बा पुदीना की बेल लेनी होगी, इस बेल को नीचे से थोड़ा काट लें और फिर पानी में डालकर रख दें। 4 दिन में एक बार इसका पानी बदलें। कुछ दिनों में आप देखेंगे पौधा बड़ा होने लगेगा।

विज्ञापन

लकी बैंबू

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

इस पौधे को गुड लक प्लांट भी माना जाता है। इसलिए आपने देखा होगा कई लोग इसे अपने लिविंग रूम या वर्किंग डेस्क पर रखते हैं। इस पौधे को भी पानी में उगाया जा सकता है। अगर आपको भी इसे घर में उगाना है, तो इस तरीके को फॉलो करें। इस पौधे को उगाने के लिए आपको पानी से भरे कांच के वास या जार में इसे लगाना होगा। इस पौधे को ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती, बस हर 4-5 दिन में पानी को बदलते रहें।

स्पाइडर प्लांट

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

स्पाइडर प्लांट घर के अंदर लगाना काफी फायदेमंद होता है। इस पौधे को भी बिना मिट्टी के उगाया जा सकता है। बिना मिट्टी के इसे उगाने के लिए स्पाइडर प्लांट की एक पत्ती को काटकर पानी में लगा दें। आपका पौधा कुछ दिनों में उगने लगेगा।

विज्ञापन

मॉन्स्टेरा (Monstera Plant)

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

मॉन्स्टेरा का पौधा भी पानी में उगाया जा सकता है। इसके लिए आपको बड़ा फुलदान लेना है। इसमें लगभग 70% तक पानी भरें। इस फुलदान में मॉन्स्टेरा की एक पत्ती काटकर डालें। आपको इस पौधे को दिन में कम से कम 2 से 3 घंटे की धूप दिखानी होती है।

ये सभी इंडोर प्लांट्स होते हैं, इनके कई फायदे हैं, जैसे-

  • इंडोर प्लांट्स आपके घर को सुंदर और आकर्षक बनाते हैं।
  • इंडोर प्लांट्स घर की हवा को शुद्ध बनाते हैं।
  • पौधे रखने से तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है।
  • पौधों से ऑक्सीजन की सप्लाई भी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें-  Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ