देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. गर्मी, शॉर्ट सर्किट, गैस लीकेज और रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें आग लगने के खतरे को काफी बढ़ा सकती हैं. थोड़ी सी सावधानी अपनाकर इन खतरों से बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: कैसे हुआ लखनऊ अग्निकांड? दीवार तोड़कर निकाले गए लोग, डिप्टी सीएम ने कही ये बात
- पुराने और खराब बिजली के तार
घर में लगे पुराने, कटे-फटे या खराब बिजली के तार शॉर्ट सर्किट का सबसे बड़ा कारण बन सकते हैं. समय के साथ वायरिंग कमजोर हो जाती है और ज्यादा लोड पड़ने पर आग लग सकती है. इसलिए समय-समय पर इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच करानी चाहिए.
- ओवरलोड एक्सटेंशन बोर्ड
एक ही सॉकेट या एक्सटेंशन बोर्ड में कई गैजेट्स लगाने से तार गर्म होने लगते हैं. इससे स्पार्किंग और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. जरूरत से ज्यादा उपकरण एक साथ प्लग में लगाने से बचना चाहिए.
- पूजा घर में कपड़े और कपूर
अक्सर लोग मंदिर में दीया या अगरबत्ती जलाकर छोड़ देते हैं. अगर पास में कपड़े के पर्दे, सूती सामग्री या खुला कपूर रखा हो तो आग तेजी से फैल सकती है. पूजा स्थल पर खास सावधानी बरतना जरूरी है.
- ओवरचार्ज होते फोन और लैपटॉप
फोन और लैपटॉप को लंबे समय तक चार्जिंग पर छोड़ना या उन्हें बिस्तर, गद्दे और सोफे पर रखकर चार्ज करना खतरनाक हो सकता है. गर्मी बाहर न निकल पाने से बैटरी खराब हो सकती है और आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है.
- ज्वलनशील सामान
कागज, पुराने कपड़े, मोमबत्तियां, पेट्रोल, पेंट और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को गैस चूल्हे, हीटर या गर्म उपकरणों के पास नहीं रखना चाहिए. ऐसी वस्तुएं मामूली चिंगारी से भी आग पकड़ सकती हैं. (AajTak )
- गैस सिलेंडर और लीकेज पाइप
एलपीजी सिलेंडर और गैस पाइप की नियमित जांच बेहद जरूरी है. अगर गैस की गंध महसूस हो या पाइप में दरार दिखाई दे तो तुरंत उसे बदल देना चाहिए. छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है.
- किचन में रखा सैनिटाइजर
हैंड सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये जल्दी आग पकड़ सकता है. इसे गैस स्टोव, चूल्हे या किसी भी गर्म स्थान के पास नहीं रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Lucknow Coaching Centre Fire Live : लखनऊ अग्निकांड को लेकर CM आवास पर हाई लेवल मीटिंग, कई अधिकारी मौजूद
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
7 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
10 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
14 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
17 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines