News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shardiya Navratri Rangoli: नवरात्रि का पर्व सिर्फ पूजा-पाठ और व्रत का ही नहीं, बल्कि घर की सजावट (Home Decor) और सकारात्मक ऊर्जा से भर देने वाला त्योहार भी है. इस खास अवसर पर लोग माता रानी को खुश करने के लिए अपने घर को दीपों, फूलों और रंगोली से सजाते हैं. रंगोली न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि यह शुभता और मंगलता का प्रतीक भी मानी जाती है. कई लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक रोजाना रंगोली बनाते हैं, जिससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहे. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और हर दिन के लिए कुछ नया और खूबसूरत डिजाइन (Navami Rangoli) तलाश रहे हैं, तो आइए देखते हैं कुछ डिजाइनों के बारे में जिन्हें आप बना सकते हैं.
अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता.
आप चाहें तो थाल और हरे पत्तों की मदद से रंगोली बना सकते हैं. यह काफी सुंदर और अलग लगती है. इसमें रौनक लाने के लिए आप रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
अगर आप चाहें तो रंगोली में माता रानी के चरण बना सकते हैं. यह देखने में बहुत सुंदर लगती है और इसे बनाना भी आसान होता है. आप रंगों से इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं.
रंगोली को नया लुक देने के लिए आप त्रिशूल का चित्र बना सकते हैं. यह एक अलग और सुंदर डिजाइन है जिसे आप इस नवरात्रि ट्राय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri: इस नवरात्रि ट्राई करें ये ट्रेंडिंग पर्स, हर आउटफिट से करेंगे मैच
आप रंगों की मदद से मोर वाली रंगोली बना सकते हैं. यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है. हालांकि इसे बनाने में थोड़ी मेहनत लगती है, लेकिन अगर आपको रंगोली बनाना पसंद है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें- चाहते हैं गरबा के लिए लहंगा लेना? Delhi-NCR की ये मार्केट हैं बेस्ट, कम बजट में मिलेगा जबरदस्त ऑउटफिट
न्यूज 24 पर पढ़ें होम डेकोर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।