Holi Cleaning Tips: देशभर में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग खुशी और उत्साह के साथ रंगों के पर्व का मजा उठा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग होली खेलने के दौरान घर की साफ-सफाई की बिलकुल भी ध्यान नहीं रखते हैं, जिससे चारों तरफ रंग फैल जाता है। वहीं जो लोग पानी से होली खेलते हैं, तो उससे पूरे घर में गीला-गीला हो जाता है। ऐसे में रंग और पानी के दाग जगह-जगह लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं निकलते हैं।
अगर आपके घर में भी जगह-जगह होली के दाग-धब्बे लग गए है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका घर झटपट साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें नकली रंगों की पहचान वरना बज जाएगी आपकी बैंड
झाड़ू से साफ करें
अगर आपके घर में सूखा रंग फैल रहा है, तो इसके लिए झाड़ू से उसे साफ करें। रंग को झाड़ू से साफ करने के बाद पोछा लगाएं। पहले एक बार साफ पानी से पोछा लगाएं। फिर उसके बाद डिटर्जेंट वाले पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं। इससे फर्श पर रंग के दाग नहीं लगेंगे।
ब्लीच का करें इस्तेमाल
अगर आपने पक्के रंग से होली खेली है और उसके दाग फर्श पर पड़ गए हैं, तो ऐसे में आप ब्लीच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मार्केट से ब्लीच पाउडर खरीदकर ले आएं। फिर पोछे के पानी में थोड़ा सा ब्लीच पाउडर मिलाकर, पूरे घर में उसका पोछा लगाएं। इससे झटपट जिद्दी दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा या नींबू
होली के रंगों के दाग साफ करने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले पूरे घर में झाड़ू लगाएं और फिर पोछा। पोछा लगाने के लिए पोछे के पानी में आप बेकिंग सोडा या नींबू का रस मिला सकते हैं। इससे दाग साफ हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Holi 2024: घर पर ही इन 5 तरीकों से होली पार्टी को बनाएं खास
ये भी पढ़ें- Holi Special Dishes: गुजिया से लेकर ठंडाई तक होली पर जरूर ट्राई करें ये 3 रेसिपी
संबंधित खबरें
बच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
6 mins agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
3 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
4 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
5 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
6 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
7 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
21 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines