Home Cleaning After Holi: होली का त्योहार खुशियों और रंगों के साथ मनाया गया और कल सब जगह अलग ही माहौल था. घर से लेकर सड़कों तक… हर तरफ सिर्फ और सिर्फ रंगों की उत्साह था. हालांकि, इस दौरान कई बार ये रंग हमारे घर की दीवारों, फर्श और फर्नीचर पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं. खासकर पक्के रंग अगर दीवारों या फर्श पर लग जाएं तो उन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप सही तरीके अपनाएं तो घर को फिर से पहले जैसा साफ और चमकदार बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनकी मदद से होली के रंगों के दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- होली के बाद चेहरे से नहीं उतर रहा रंग, अपनाएं ये आसान टिप्स और मिनटों में पाएं साफ त्वचा
घर से होली का रंग हटाने के लिए क्या करें | Holi Ka Rang Kaise Hataye
गुनगुना पानी का इस्तेमाल- हल्के दाग हटाने के लिए आप गुनगुने पानी और लिक्विड साबुन इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों को मिलाकर दीवार या फर्श को साफ करें. फिर एक मुलायम कपड़े या स्पंज की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें.
बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं- अगर दाग साफ नहीं हो रहे हैं या जिद्दी हैं तो बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
सिरका भी है कारगर- आप दाग हटाने के लिए सफेद सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे रंग के दाग हटाने में काफी मदद मिलती है. एक कप पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और दाग वाली जगह को साफ करें.
नींबू और नमक का इस्तेमाल करें- नींबू का रस और नमक मिलाएं और दाग वाली जगह पर रगड़ें. यह तरीका खासकर टाइल्स और फर्श से रंग हटाने में बहुत कारगर होता है.
फर्नीचर के लिए ऑयल पॉलिश- लकड़ी के फर्नीचर पर अगर रंग लग गया है तो हल्का ऑयल या फर्नीचर पॉलिश लगाकर कपड़े से साफ करें. इससे दाग भी हटेंगे और फर्नीचर की चमक भी लौट आएगी.
इसे भी पढ़ें- Holi Dinner Recipe: होली खेलने के बाद कुछ हल्का खाने का है मन? ट्राई करें वेजिटेबल दलिया
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
56 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines