Holi 2024: होली का त्योहार अपने साथ खुशियां और हर्षोल्लास लेकर आता है। इस दिन लोग आपसी बैर भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। इस बार देशभर में होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। हालांकि होली के दिन लोग कुछ खास व्यंजन भी घर पर बनाते हैं।
अगर इस बार आप भी अपनी होली को खास बनाना चाहते हैं और घर पर ही कुछ टेस्टी चीजों को ट्राई करना चाहते हैं। तो आज हम आपको तीन ऐसी चीजों की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसके बिना होली के त्योहार को अधूरा माना जाता है। आज हम आपको गुजिया, खसखस ठंडाई और प्याज के पकौड़े की रेसिपी के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन तीनों की रेसिपी के बारे में।
ये भी पढ़ें- बरसाना-नंदगांव में कब खेली जाती है लठमार होली? जानें इसके पीछे क्या है कहानी
खसखस ठंडाई बनाने की क्या है रेसिपी?
घर पर आप बहुत ही आसानी से खसखस ठंडाई बना सकते हैं। इसके लिए आपको 50 ग्राम खसखस, चीनी, पानी, केसर और आइस क्यूब्स की जरूरत होगी। ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले आप खसखस के बीजों को छलनी में छानने के बाद एक बॉउल में कम से कम 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। 3 से 4 घंटे के बाद उन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें। जब बीज अच्छे से ग्राइंड हो जाएं, तो उन्हें एक बॉउल में निकाल लें और उसमें 4 टेबल स्पून पानी डालें।
इसके बाद पेस्ट को 3 से 4 बार ब्लेंड करें और लास्ट में पेस्ट को छलनी की मदद से छान लें। इस तरह तैयार हो गया है ठंडाई का पेस्ट। ठंडाई के पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डालें और फिर उसमें चीनी और पानी को स्वादानुसार मिला लें। इसके बाद इसे रात भर फ्रिज में रख दें। फिर सुबह खसखस ठंडाई में आइस क्यूब्स और केसर डालकर उसे सर्व कर दें।
मावा गुजिया बनाने की क्या है रेसिपी?
मावा गुजिया बनाने के लिए आपको दो कप चीनी, एक कप दूध, दो कप मैदा, एक बड़ा कप घी, इलायची, नारियल का बुरादा और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी। गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बॉउल में मावे को कद्दूकस कर उसे छान लें। फिर उसमें घी और दूध मिलाकर उसे आटे की तरह गूंथ लें। इसके बाद मैदे को करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब आप गुजिया की स्टफिंग तैयार करें। स्टफिंग बनाने के लिए गैस पर पैन रखें और उसमें दो छोटी चम्मच घी डालें और मावे को पकाएं। जब मावे का रंग ब्राउन होने लगे तो उसमें नारियल का बुरादा, इलायची और ड्राई फ्रूट्स को डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और उसमें दो कप पिसी हुई चीनी डालें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद गूंथे हुए मैदे की गोल लोइयां बनाएं और उसे गूजिया मेकर में रख उसके बीच स्टफिंग भर दें। इसके बाद गूजिया मेकर के किनारों-किनारों पर पानी लगाएं और उसे बंद कर दें। अब गैस पर एक पैन में तेल चढ़ाएं और उसमें गूजिया को तल लें। जब गुजिया का रंग ब्राउन होने लगे तो उसे निकाल लें। इस तरह तैयार हो गई है आपकी मावे की गुजिया।
प्याज के पकौड़े कैसे बनते हैं?
घर पर प्याज के पकौड़े बनाने के लिए आपको प्याज, बेसन, धनिया, नमक, मिर्च, हल्दी, बेकिंग पाउडर और तेल की जरूरत होगी। पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज को पतला-पतला काट लें। फिर एक बर्तन में बेसन, मिर्च, नमक,हल्दी, बेकिंग पाउड और धनिया मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब गैस पर एक कढ़ाई रखें और उस में तेल डालें।
तेल जब गर्म होने लगे, तो हाथ या चम्मच से एक-एक करके प्याज के टुकड़ों को पेस्ट में डाले और फिर उसे कढ़ाई में डालें। जब पकौड़े का रंग हल्का ब्राउन होने लगे तो उसे निकाल लें। अब प्लेट में रखकर आप उन्हें सर्व कर सकते हैं। प्याज के पकौड़े को आप सास या चटनी दोनों के साथ खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Holi 2024: होली पर ही क्यों बनते हैं ये 3 व्यंजन? जानें क्या है इन्हें बनाने के पीछे की कहानी
संबंधित खबरें
किचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
50 mins agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
16 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
20 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
21 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
21 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
23 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines