---विज्ञापन---

Religion angle-right

बरसाना-नंदगांव में कब खेली जाती है लठमार होली? जानें इसके पीछे क्या है कहानी

Lathmar Holi Barsana: रंगों और रंग-बिरंगे फूलों से होली खेलने के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी लठमार होली के बारे में सुना है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं देश में कहां पर लठमार होली जाती है और कैसे लठमार होली खेलनी की शुरुआत हुई है।

---विज्ञापन---

Lathmar Holi Barsana: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च, दिन सोमवार को मनाया जाएगा। होली के दिन घरों में तो अलग ही धूम देखने को मिलती ही है। कई मंदिरों में भी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। देश में कई ऐसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है, जहां लोग होली खेलने के लिए आते हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अलग ही तरीके से होली खेली जाती है, जिसमें ब्रज की लठमार होली का भी नाम आता है। ब्रज की लठमार होली देश ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्ध है। आज हम आपको ब्रज की फेमस लठमार होली से जुड़ी ही कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- फूलों से लेकर भस्म तक, देश के इन प्रसिद्ध मंदिर में खास तरीके से खेली जाती है होली

---विज्ञापन---

कब खेली जाती है लठमार होली?

आमतौर पर होली का त्योहार एक या दो दिन तक मनाया जाता है, लेकिन ब्रज में 40 दिनों तक होली खेली जाती है। ब्रज के बरसाना, वृंदावन, मथुरा और नंदगांव आदि क्षेत्रों में बहुत ही अलग तरह से होली खेली जाती है। यहां हर क्षेत्र की होली एक दूसरे से अलग है। यहां 40 दिनों तक आपको सभी भक्त राधा रानी और श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि हर साल शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन बरसाना में लठमार होली खेली जाती है, जो कि फाल्गुन मास में पड़ती है।

नंदगांव की लठमार होली कब है?

बता दें कि हर साल होली खेलने के लिए नंद गांव से पुरुष बरसाना आते हैं, जहां महिलाएं उन पर लाठियां बरसाती हैं। वहीं पुरुष खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले 18 मार्च को बरसाना में होली खेली जाती है, जिसके अगले दिन 19 मार्च को नंद गांव में लठमार की होली जाती है। हर साल लठमार होली खेलने के लिए ब्रज में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

---विज्ञापन---

लठमार होली क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ होली खेलने के लिए बरसाना आया करते थे, तो वो राधा रानी और उनकी सखियों के साथ हंसी-ठिठोली किया करते थे। तब श्री राधा और उनकी सखियां श्रीकृष्ण के पीछे लाठी लेकर भागा करती थी। इसी के बाद से बरसाने में लठमार होली खेलने की परंपरा शुरू हो गई। इसलिए आज भी यहां पर लठमार होली खेली जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- होली मनाने वृंदावन आएं तो इस मंदिर में भी जाएं, मिलेगा श्रीकृष्ण का ‘प्रेम’, गोपियों की लीला

First published on: Mar 19, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola