Holi Colour Prevent Tips: होली खेलने में बड़ा मजा आता है. कुछ लोग पूरे साल एक-दूसरे को रंग लगाने का ही इंतजार करते हैं. हालांकि, कुछ लोग परहेज करते हैं क्योंकि कई बार होली खेलने के बाद चेहरे पर लगा लाल या गहरा रंग कई बार आसानी से नहीं उतरता है. ऐसे में लोग बार-बार साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा रूखी, लाल और संवेदनशील हो सकती है. अगर आपके चेहरे पर भी होली का रंग जिद्दी होकर बैठ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए रंग साफ कर सकते हैं और साथ ही चेहरे की प्राकृतिक चमक भी वापस पा सकते हैं. यहां जानिए ऐसे 5 असरदार तरीके, जो रंग हटाने के साथ स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे. साथ ही, आपको त्योहार की खुशी में भंग डालने का काम करते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे रंग से छुटकारा पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 दिनों में 80% बाल झड़ना होगा खत्म, एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे आएंगे आपके बहुत काम
चेहरे से रंग हटाने के लिए करें ये 5 काम
नारियल तेल आएगा काम- रंग हटाने के लिए आपको चेहरे की मसाज करनी होगी. इसके लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए चेहरे पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें. इसके बाद कॉटन या मुलायम कपड़े से पोंछ लें.
उबटन लगाएं- बेसन स्किन को क्लीन करने के साथ एक्सफोलिएट भी करता है. इसके लिए 2 चम्मच बेसन में थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं. फिर इसमें एक चुटकी हल्दी भी डालें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें.
एलोवेरा जेल लगाएं- रंग हटाने के लिए जरूरी है कि आप एलोवेरा जेल लगाएं. इससे जलन या रूखापन खत्म हो जाएगा और यह स्किन को ठंडक देता है, लालिमा कम करता है.
होममेड पैक लगाएं- अगर रंग के साथ त्वचा बेजान लग रही है तो यह पैक फायदेमंद है. इसके लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं. फिर चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखें. दही स्किन को क्लीन करता है और शहद नमी व ग्लो देता है.
माइल्ड क्लींजर इस्तेमाल करें- कई लोग रंग हटाने के लिए जोर से स्क्रब करते हैं, जिससे स्किन डैमेज हो सकती है. इसलिए दिन में 2 बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं और बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
इसे भी पढ़ें- Ramadan 2026 Roza Rules: इन गलतियों से बचें वरना टूट सकता है आपका रोजा, जरूर जान लें ये अहम बातें
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
8 mins agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
23 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines