Banaras Trip Planning: बनारस बहुत ही खूबसूरत जगह है. यहां के घाट की खूबसूरती और पूजा करते लोग जाते हुए देखने में अलग ही सुकून मिलता है. होली के वक्त यह जगह और खूबसूरत हो जाती है, जिसे भारत के सबसे रंगीन और जीवंत शहरों में गिना जाता है. ऐसे में अगर आप होली का त्योहार अलग अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो वाराणसी से बेहतर जगह शायद ही कोई और हो. यहां होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि संगीत, भक्ति, संस्कृति और लोक परंपराओं का संगम बन जाती है. बनारस की संकरी गलियां, गंगा घाट, मंदिरों की घंटियां और ठंडाई की महक इस त्योहार को यादगार बना देती हैं. आप यहां पर 3 दिन का ट्रिप बहुत ही आराम से प्लान कर सकते हैं. बस आपको सही और अच्छी जगहों के बारे में पता होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- IRCTC पर सही टूर पैकेज कैसे करें बुक? इन टिप्स की मदद से हो जाएगा सस्ता जुगाड़
बनारस में पहला दिन
यहां पर पहले दिन आप गंगा घाट को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं. यहां सूर्योदय के समय गंगा किनारे टहलना और नाव की सवारी करना बहुत ही अच्छा लगता है. दोपहर के वक्त मंदिर को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं. आप काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं.
बनारस में दूसरा दिन
दूसरे दिन होली की मस्ती और बनारसी गलियों का स्वाद उठाया जा सकता है. यहां पर सिर्फ होली रंगों के साथ नहीं खेली जाती, बल्कि लोकगीत, ढोल, नृत्य और ठंडाई का भी लुत्फ उठाया जाता है. आप बनारस के स्थानीय लोगों के साथ होली का त्योहार सेलिब्रेट कर सकते है. वहीं, शाम के वक्त मार्केट एक्सप्लोर करें और साड़ी, हस्तशिल्प या धार्मिक चीजें खरीद सकते हैं.
बनारस में तीसरा दिन
तीसरा दिन यहां पर मौजूद चीजों को एक्सप्लोर करके गुजारें. शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित सारनाथ घूमने के लिए जाएं. यहीं भगवान बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था. दोपहर के वक्त कैफे और रिलैक्स टाइम निकालें. यहां पर बैठकर आप शहर की रफ्तार को महसूस करें. विदा लेने से पहले एक बार फिर गंगा में बोट राइड करें और घाटों की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर लें.
काम आएंगे ये ट्रैवल टिप्स
- बनारस जाने से पहले ही होटल की बुकिंग कर लें, क्योंकि होली के मौके पर भीड़ बहुत मिलती है.
- सफर के वक्त अपना सारा सामान संभालकर रखें. कई बार ट्रेन से सामान चोरी हो जाता है.
- लोकल गाइड को भी बुक किया जा सकता है. इससे ट्रिप बहुत ही आसान हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें- गर्मी आने से पहले इन 5 जगहों का बना लें प्लान, यहां के नजारे जिंदगी भर नहीं भूला पाएंगे
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
5 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
7 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
8 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
10 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
10 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
12 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
13 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines