Holi in Vrindavan and Mathura: सोचिए कि आप ऐसी जगह खड़े हैं जहां हवा में गुलाल तैर रहा हो, मंदिरों से भजन की धुन सुनाई दे रही है और हर चेहरा राधा-कृष्ण के प्रेम में रंगा हुआ है. यह दृश्य सोच कर ही दिल खिल उठता है. यही अनुभव मिलता है ब्रज की होली में! देश के कई हिस्सों में होली दो दिन मनाई जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में यह उत्सव करीब चालीस दिनों तक चलता रहता है. यहां होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और आनंद का संगम है. मथुरा की पुरानी गलियों से लेकर नंदगांव और बरसाना के मंदिरों तक हर दिन एक नया रंग, नई रस्म और नई कहानी देखने को मिलती है. जो लोग शहरों से हटकर कुछ खास और यादगार अनुभव चाहते हैं, उनके लिए ब्रज की होली किसी सपने से कम नहीं होती.
यह भी पढ़ें: क्या खाते हैं पीएम Modi? जानिए उनकी सुबह से लेकर रात तक की डेली डाइट और फिटनेस सीक्रेट
बसंत पंचमी से रंग पंचमी तक चलता है रंगोत्सव Mathura Vrindavan Holi Celebration Guide
ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है और रंग पंचमी तक इसका उल्लास बना रहता है जो मुख्य होली के भी कुछ दिनों बाद आती है. शुरुआत में हल्के गुलाल और भजन-कीर्तन के साथ माहौल तैयार होता है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते हैं, उत्साह गलियों और चौक-चौराहों तक फैल जाता है. इस लंबे उत्सव को रंगोत्सव (Rangotsav) कहा जाता है क्योंकि यहां हर दिन अलग आयोजन होता है. समाज गायन, पारंपरिक नृत्य और विशेष पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालु और पर्यटक दोनों ही इस माहौल में पूरी तरह घुल जाते हैं. यहां होली सिर्फ खेली नहीं जाती, बल्कि उसका हिस्सा बना जाता है.
मथुरा, वृंदावन और बरसाना में दिखती है होली की अनोखा रंग Braj Holi Festival Complete Travel Guide
ब्रज का हर स्थान अपनी अलग पहचान रखता है. मथुरा में विश्राम घाट की आरती और मंदिरों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मन को छू लेते हैं. बरसाना की लठमार होली (Lathmar Holi) विश्वभर में मशहूर है, जहां महिलाएं लाठियों से खेलती हैं और पुरुष ढाल से बचाव करते हैं. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर (Shri Banke Bihari Temple Holi) में फूलों की होली का दृश्य बेहद अद्भुत होता है. इसके अलावा लड्डू होली और अन्य पारंपरिक आयोजन भी लोगों को आकर्षित करते हैं. हर जगह की अपनी अलग कथा और परंपरा है, जो इस त्योहार को और भी खास बना देती है.
ब्रज यात्रा से पहले इन जरूरी बातों का रखें खास ध्यान Mathura Holi Trip Planning Tips
- होली के दौरान ब्रज क्षेत्र में बहुत अधिक भीड़ रहती है, इसलिए यात्रा की योजना पहले से बना जरूरी है.
- होटल, गेस्ट हाउस या धर्मशाला की बुकिंग समय रहते करा लें, ताकि आखिरी समय में ठहरने की समस्या न हो.
- ऐसे कपड़े पहनें जो रंग लगने पर खराब हो जाएं तो आपको दुख न हो, इसमें आप हल्के, सूती और आरामदायक कपड़े पहन सकते हैं, यह सबसे बेहतर रहते हैं.
- सफेद कुर्ता-पायजामा या साधारण पारंपरिक वस्त्र यहां के माहौल में अच्छे लगते हैं और फोटो के लिए भी आकर्षक रहते हैं.
- भीड़ में अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें.
- फोन को पानी और रंग से बचाने के लिए वॉटरप्रूफ कवर का उपयोग करें.
- ज्यादा नकदी साथ न रखें, जरूरी सामान ही लेकर निकलें.
- स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करें, क्योंकि ब्रज की होली आस्था से जुड़ा उत्सव है.
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, क्योंकि भीड़ में असुविधा हो सकती है.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं हाई-प्रोटीन पोहा, फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
4 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines