हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

होली खेलने से पहले कर लें यह काम नहीं तो अगले 3 महीनों तक झड़ने लगेंगे बाल, नोट कर लीजिए ये हेयर केयर टिप्स

Holi Color In Hair: होली के रंग बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और हेयर डैमेज का कारण बन सकते हैं. ऐसे में होली के रंगों से बाल खराब ना हों इसीलिए होली खेलने से पहले और बाद में कुछ बातों का खास ख्याल रखा जा सकता है.

विज्ञापन
होली खेलने से पहले कौन सा तेल लगाना चाहिए? Image Credits- Pexels

Holi Hair Care: होली खेलने में मजा तो खूब आता है लेकिन होली के रंग अक्सर ही त्वचा और बालों के लिए सजा बन जाते हैं. होली के रंगों (Holi Colors) से बाल सिर्फ रंगते ही नहीं हैं बल्कि ड्राई होकर डैमेज होने लगते हैं. वहीं, स्टाइल और फोटो के चक्कर में बालों को खुला रखकर होली खेलने पर बालों के सिरों से जड़ों तक रंग चला जाता है. ऐसे में आप यह गलती ना करें और होली के गुलाल और पक्के रंगों से अपने बालों को बचाए रखें. यहां जानिए किस तरह होली खेलने से पहले और बाद में बालों का ख्याल रखा जा सकता है.

होली खेलने से पहले करें यह काम

होली खेलते हुए की जाने वाली सबसे बड़ी गलती है ड्राई यानी सूखे बालों (Dry Hair) में होली खेलना. जब बाल सूखे होते हैं तो उनके पोर्स ओपन होते हैं जिससे होली के केमिकल वाले रंग बालों की जड़ों में घुस जाते हैं. इसका सोल्यूशन यह है कि होली खेलने से 30 मिनट पहले बालों पर नारियल तेल (Coconut Oil) से मालिश कर ली जाए. इससे बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है जिससे होली के रंग बालों को खराब नहीं कर पाते हैं.

होली पर बालों को खुला रखने के बजाय बालों को चोटी या जूड़े में बांध लें. इससे बालों का एरिया कम हो जाता है जिससे होली के रंग ज्यादा बालों को खराब नहीं कर पाते हैं.

विज्ञापन

बाल धोकर ना खेलें होली

बाल धोने के तुरंत बाद होली खेलने से परहेज करें. अभी-अभी धुले साफ बाल ज्यादा गंदा कलर एब्जॉर्ब करते हैं और बालों को खराब करते हैं.

विज्ञापन

सीरम या कंडीशनर लगाएं

होली खेलने से पहले बालों पर सीरम या कंडीशनर लगा लें. इससे बालों पर एक लेयर बन जाती है जिसपर कलर चिपक जाता है और बालों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाता.

विज्ञापन

होली खेलने के बाद करें ये काम

  • होली खेलने के बाद बालों को रगड़कर साफ ना करें और ना ही बालों को जरूरत से ज्यादा खुजलाएं.
  • बालों पर माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें.
  • बालों से रंग हटाने और रूखेपन को डीप कंडीशनिंग करने के लिए हेयर मास्क लगाएं और तेल से मालिश करें.
  • स्कैल्प पर खुजली हो रही है तो एलोवेरा लगाकर मल सकते हैं.
  • होली खेलने के बाद बाल धोकर सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर या हीट स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल ना करें.

यह भी पढ़ें – आंखों में गुलाल चला जाए तो क्या करें? आई सर्जन ने बताया आंख में रंग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola