Holi 2025: होली का त्योहार लगभग सभी को पसंद होता है और इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए लोग सफेद कपड़े पहने की परंपरा को अपनाते हैं। वहीं लोग होली पर कई बार महंगे और अच्छी क्वालिटी की ड्रेस ले आते हैं, जो होली के रंगों से खराब हो जाते हैं। जिस वजह से वह उन्हें दोबारा नहीं पहन पाते हैं। ऐसे में आपका मन तो जरूर करता है कि आप उस ड्रेस को दोबारा जरूर पहने, लेकिन पहन पाते हैं। ऐसे में दुखी होने के जगह आप उसे दोबारा फिर से पहनने के लिए रंगों के दाग को घर पर ही आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप इसे पर आसानी से किस टिप्स और ट्रिक्स से साफ कर सकते हैं?
सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
सफेद कपड़े धोने या रंग को हटाने के लिए सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। कुछ डिटर्जेंट में व्हाइटनिंग एजेंट होते हैं जो दाग हटाने में मदद करते हैं और सफेद कपड़ों को चमकदार बनाते हैं। बहुत ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये कपड़ों पर जमा हो सकता है और समय के साथ इसे फीका बना सकता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
दागों को जल्दी से धोएं
होली के रंग, खाने के छींटे और गंदगी के कारण कपड़े लंबे समय तक रखे रहने से दाग पक्के हो सकते हैं। इसलिए, सफेद कपड़ों पर लगे दागों को जल्द से जल्द धोना जरूरी है। दाग हटाने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें या बेकिंग सोडा और पानी को एक साथ मिलाकर धोने से पहले दाग पर रगड़ें। आप जितनी जल्दी दाग को साफ करेंगे, उसे हटाना उतना ही आसान होगा।
गर्म पानी में धोएं
सफेद कपड़ों को गर्म पानी में धोना बेहतर होता है, क्योंकि इससे रंग, पसीने और गंदगी को ज्यादा प्रभावी ढंग से हटाने में मदद मिलती है। हालांकि, धोने से पहले हमेशा केयर लेबल की जांच जरूर करें। इससे आपको पता चल सकता है कि इसे कैसे धोया जा सकता है। साथ ही ध्यान रखें कि रेशम या लेस जैसे नाज़ुक कपड़ों को ठंडे पानी में धोना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप अपने सफेद कपड़े को होली के बाद दोबारा पहनना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि पक्के और केमिकल वाले रंगों से दूर रहें। आप चाहें तो गुलाल या सूखे रंगों से ही होली खेलें। इसके बाद जब आप अपने सफेद कपड़े को धोएंगे तो ये आसानी से धुल जाएगा।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines