Holi 2025 Kids Skin Care Tips: होली (Holi 2025) का त्योहार वैसे सभी के लिए खास होता है, लेकिन बच्चे तो इस दिन का बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं। रंगों में सराबोर होना हर बच्चे को बहुत अच्छा लगता है। सभी एक-दूसरे पर रंग-बिरंगे रंगों और पानी की बौछार करते हैं। हाथों में पिचकारी लिए और रंगीन पानी से भरे गुब्बारों के साथ वो घर की छत या बालकनी में चले जाते हैं। लेकिन मासूम से बच्चों की स्किन बहुत नाजुक होती है। ऐसे में केमिकल वाले रंगों से वो डैमेज हो (Holi 2025 Kids Skin Care Tips) सकती है। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं जो होली खेलने के लिए बेसब्र हो रहे हैं तो उनकी कोमल त्वचा और मुलायम बालों की देखभाल के लिए आजमाएं ये टिप्स ताकि रंग में न पड़े कोई भंग।
1. पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं
होली खेलने से पहले ही अपने बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं। ऐसे में केमिकल वाले रंगों का असर सीधे स्किन पर नहीं होगा। वहीं शॉर्ट्स और फ्रॉक की जगह पैंट आदि पहनें। वहीं कॉटन के कपड़े पहनाएं क्योंकि वो पानी को सोख लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली खेलते-खेलते चला जाए आंखों में कलर तो तुरंत करें ये 3 काम
2. तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं
होली खेलने से पहले बच्चों की नाजुक स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए अच्छे से तेल लगाएंं। आप नारियल तेल, सरसों के तेल और जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चे के चेहरे और खुली बॉडी पर अच्छे से तेल या फिर कोई अच्छी कंपनी का हर्बल मॉइस्चराइजर लगा दें। इससे स्किन को नुकसान नहीं होगा और रंग भी आसानी से उतर जाएगा।
3. सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
मार्च के महीने में ही तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। सूरज की सीधी किरणें स्किन के लिए नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले बच्चों को बेबी स्किन फ्रेंडली सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे टैनिंग की प्रॉब्लम भी नहीं होगी और स्किन भी अच्छी रहेगी।
4. बालों की ऐसे करें देखभाल
बच्चे जब होली खेलने के लिए निकलते हैं तो उन्हें ये नहीं पता होता कि इससे उनके बाल भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों के बालों में सरसों या नारियल का तेल अच्छे से लगा दें। साथ में स्कार्फ और टोपी भी पहनाएं, ताकि बाल खराब न हों। आजकल मार्केट में होली के लिए रंग-बिरंगे और स्टाइलिश स्कार्फ और कैप मिल रहे हैं जिन्हें बच्चे खुश होकर लगाते हैं।
5. आंखों की कैसे करें सेफ्टी
बालों और स्किन की तो बात हो गई अब बारी है आंखों की जो बहुत ही नाजुक होती हैं। सबसे पहले को कोशिश करें कि बच्चे गॉगल्स या सनग्लासेस लगाएं ताकि आंखों की सुरक्षा हो सके। इसके अलावा गलती से आंखों में रंग चला गया है तो तुरंत साफ और ठंडे पानी से धोएं और डॉक्टर की सलाह पर कोई आई ड्रॉप भी डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर झटपट बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, मेहमान भी जानना चाहेंगे रेसिपी
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
7 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
10 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
14 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines