Eye And Mouth Care Tips In Holi: होली का रंग-बिरंगा त्योहार अपने साथ कई खुशियां भी लेकर आता है। इस त्योहार में कोई किसी को रंग लगाए बिना नहीं रहता है और आप चाहकर भी मना नहीं कर सकते हैं। होली खेलने के दौरान अगर गलती से आंख या मुंह में रंग चला जाए तो ये केमिकल वाले कलर ज्यादा नुकसान कर सकते हैं।
इसलिए हमारे बड़े भी कहते हैं कि होली खेलते समय सावधानी बरतनी चाहिए। अक्सर इस बात को लेकर कई लोगों के मन में भी ये सवाल आता ही होगा कि अगर गलती से रंग अंदर चला जाए, तो ऐसे में क्या करें।
आंख और मुंह में होली का रंग चला जाने पर क्या होता है?
देखा जाए तो गलती से मुंह के अंदर रंग चले जाने पर वो पेट में जाता है और आपको वोमिटिंग हो सकती है, क्योंकि रंगों में केमिकल्स के अलावा हाथों की गंदगी भी चली जाती है। वहीं, आंख में होली का रंग चला जाए तो खुजली के साथ-साथ जलन महसूस हो सकती है।
अपनाएं ये टिप्स
जब आंखों के साथ-साथ मुंह में गलती से कोई रंग लगा दें, तो ये टिप्स जरूर अपनाएं-
तुरंत साफ करें
अगर मुंह में रंग चला जाए तो तुरंत एक कप गरम पानी लें और उससे कई बार गर्गल करें। यह आपके मुंह से रंग को हटा देगा।
नमक यूज करें
एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर गर्गल करें, इससे आपकी मुंह की साफ-सफाई और ज्यादा हो जाएगी।
नीम का तेल यूज़ करें
नीम का तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसे आप अपने मुंह में लगा सकते हैं।
दांतों की सफाई करें
अगर रंग दांतों पर लगा है, तो अच्छे से दांतों की सफाई करें।
डेंटिस्ट से परामर्श लें
अगर आपको इस समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है, तो अपने डेंटिस्ट से सलाह लें। ध्यान दें, अगर आपको ज्यादा समस्या हो या अनहेल्दी महसूस कर रहे हों, तो डॉक्टर से मिलें।
ये भी पढ़ें- होली से पहले और बाद की त्वचा की देखभाल कैसे करें, जानिए यहां
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
10 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
12 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
14 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
16 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines