Holi 2024: भारत में हर एक त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। देश में त्योहारों के दिन अलग ही रौनक देखने को मिलती है। खासतौर पर होली के दिन। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। होली के दिन लोग आपसी बैर भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं। इसके अलावा इस दिन लोग अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से दूर किसी हिल स्टेशन पर भी जाते हैं। हालांकि आप घर पर रखकर भी होली के त्योहार को खास बना सकते हैं।
अगर इस बार आप होली के दिन घर पर हैं और अपने परिवार वालों के साथ होली मना रहे हैं। तो आज हम आपको 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप होली को खास बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्यों लगता है श्री बांके बिहारी में बार-बार पर्दा? 5 पॉइंट में जानें मंदिर से जुड़े रहस्य
गुब्बारों के साथ मस्ती
होली के दिन आप रंगों के साथ-साथ गुब्बारों के साथ भी मस्ती कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने दोस्तों पर पानी के गुब्बारे फेंके। हालांकि इसकी तैयारी आप होली से एक दिन पहले ही कर लें। होली से एक दिन पहले एक बाल्टी में रंगीन पानी के गुब्बारे भर लें।
खाने-पीने की चीजें
अगर आपको अपनी होली को ओर ज्यादा खास बनाना है, तो इसके लिए आप घर में ही पकौड़े, ठंडाई और गुझिया बना सकते हैं। ये सभी चीजें खासतौर पर होली के दिन बनाई जाती हैं।
गानों की प्लेलिस्ट
होली के दिन लोग दिल खोलकर मस्ती करते हैं। एक दूसरे पर रंग फेंकने के साथ-साथ डांस भी करते हैं। इसके लिए आप होली से एक दिन पहले ही होली के गानों की प्लेलिस्ट तैयार कर लें। इससे होली वाले दिन आपको गानों को ढूंढने में समय नहीं लगेगा और आप होली के दिन बिना रुके डांस कर सकते हैं।
गेम्स
होली के दिन आप अपने घर में रंगोली भी बना सकते हैं। इसके अलावा अपने भाई-बहन के साथ डांस-ऑफ, रंगोली कॉम्पिटिशन या फिर कोई मजेदार गेम भी खेल सकते हैं। इससे आपको उनके साथ समय बिताने को मिलेगा और गेम्स खेलने का मजा भी बढ़ जाएगा।
सेल्फी पॉइंट
आजकल लोगों पर सेल्फी का भूत चढ़ा हुआ है। वो कहीं भी बाहर जाते हैं। सबसे पहले सेल्फी ही लेते हैं। इसके अलावा फोटो व सेल्फी यादगार के तौर पर हमारे पास हमेशा जिंदा रहती है। ऐसे में अपनी होली को खास बनाने के लिए आप अपने घर में ही फोटो बूथ या सेल्फी पॉइंट बना सकते हैं। इसी के साथ आप मास्क, टोपी या फिर चमकीले चश्मे जैसे प्रॉप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 100 रुपये में मिलेगी 1000 की चीज, जानें कहां है दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट?
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
44 mins agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
14 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
17 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
20 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines