---विज्ञापन---

100 रुपये में मिलेगी 1000 की चीज, जानें कहां है दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट?

Delhi Cheapest Utensils Market: अगर आपको भी अपने घर के लिए काफी कम दाम में बर्तन खरीदने हैं तो आज हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आपको 5 रुपये से लेकर 500 रुपये में किचन के हर बर्तन मिल जाएंगे।

---विज्ञापन---

Delhi Cheapest Utensils Market: देश की राजधानी दिल्‍ली में बर्तन खरीदने के लिए कई मशहूर मार्केट हैं, जहां आपको एक से बढ़कर एक बर्तन अच्छी क्वालिटी के मिल जाएंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको बर्तन काफी सस्ते और किफायती दाम में मिलेंगे।

यहां मिलने वाले हर बर्तन की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। वह जल्दी खराब नहीं होते हैं और न ही आसानी से टूटते हैं। यहां पर आपको किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले चम्मच, गिलास, कढ़ाई, कुकर, थाली, तवा, कटोरा आदि काफी कम दाम में मिलेंगे तो आइए जानते हैं कि दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट कहां पर है? और यहां क्या-क्या सामान कितने कम दाम में मिलता है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पानी के अंदर जाकर देखें रंग-बिरंगी मछलियां, जानें एंट्री फीस से लेकर टाइमिंग तक सब कुछ

कहां है दिल्ली में सबसे सस्ती बर्तन मार्केट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सदर बाजार होलसेल मार्केट के लिए फेमस है। यहां घर की छोटी से छोटी चीज काफी कम दाम में मिलती है। दिल्ली के सदर बाजार के पास डिप्टी गंज बर्तन मार्केट भी है, जो सस्ते और किफायती बर्तनों के लिए दिल्ली वासियों के बीच बहुत ज्यादा मशहूर है।

---विज्ञापन---

डिप्टी गंज में स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी के बेलन तक सब कुछ काफी कम दाम में मिलता है। हालांकि सस्ते होने के साथ-साथ उनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है। न तो वे आसानी से खराब होते हैं और न ही जल्दी टूटते हैं। अगर आपको भी अपने घर के लिए बर्तन खरीदने हैं तो आप यहां जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ चीजें तो इतनी सस्ती हैं कि वे होलसेल रेट में ही आपको यहां मिल जाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Preeti (@preetiivlogs)

---विज्ञापन---

कितने रुपये में मिलेंगे एक किलो बर्तन?

बता दें कि यहां स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी तक का सामान भी मिलता है। आइए जानते हैं उनके भाव-

1 चम्मच- ₹5

---विज्ञापन---

1 गिलास- ₹10

1 कुकर- ₹250

---विज्ञापन---

1 जूसर ग्राइंडर- ₹80

1 वाटर बोतल- ₹50

---विज्ञापन---

इसके अलावा स्टील की प्लेट यहां आपको ₹ 60 किलो के हिसाब से मिलेगी, जिसमें 3 से 4 प्लेट आराम से आ जाएंगी। आपको यहां पतीले, कढ़ाई, थाली, कुकर, तवा, कलछी, चकला और कटोरा किफायती दाम में मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Goa Trip: बीच से लेकर शॉपिंग तक, कम से कम बजट में इस तरह करें गोवा की सैर

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2024 11:50 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola