HMPV Virus: चीन से आए एचएमपीवी वायरस ने भारत सहित पूरी दुनिया में चिंता का कारण बन चुका है। हमारे देश में कुछ लोग इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए आपको अभी से ही सावधानी बरतनी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि आप भी इस वायरस का शिकार हो जाएं। इससे बचने के लिए आपको सबसे पहले अपनी डाइट का ध्यान देना चाहिए और अपनी सर्दियों की डाइट में कुछ गर्म सूप को शामिल कर लें, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आपको कई अन्य बीमारियों से भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपनी डाइट में कौन-कौन से हेल्दी सूप को शामिल कर सकते हैं?
टमाटर और तुलसी का सूप
टमाटर और तुलसी सूप डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है। ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे आप एचएमपीवी वायरस से बचे रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं हैं विटामिन बी12 की कमी का शिकार?
हल्दी और अदरक का सूप
अदरक और हल्दी का सूप इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी लाभ प्रदान करती हैं और हल्दी एंटीऑक्सीडेंट में मदद करती है। इसलिए आप इसे हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
चिकन सूप
चिकन सूप प्रोटीन से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप इसमें लहसुन, अजवाइन और सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपके सूप को और भी हेल्दी बना सकता है।
दाल और पालक का सूप
दाल और पालक का सूप प्रोटीन और आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ये आपके इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने के साथ-साथ आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है। इसके अलावा आप कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं।
मशरूम का सूप
मशरूम सूप सेलेनियम का एक अच्छा सोर्स होता है, जो शरीर को डिटॉक्स कर ब्लैडर के कैंसर से बचने में मदद करता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस कारण आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है और बीमारियों और वायरस से बचे रहते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
11 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
15 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
15 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
22 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines