Hip Arthritis Causes: बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, जिसमें से एक हिप अर्थराइटिस भी है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा शराब पीना हिप अर्थराइटिस का कारण बनता है। यही नहीं ज्यादा शराब पीने से जोड़ों की समस्या और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। लगातार शराब का सेवन से हिप अर्थराइटिस की बीमारी को और भी दर्दनाक बना सकता है, जो किसी भी व्यक्ति के पूरी लाइफ को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं इसके कारण क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं?
क्या है हेल्थ एक्टपर्ट की राय?
हिंजवडी स्थित रूबी हॉल क्लिनिक के ऑर्थोपेडिशियन डॉ. अप्रमेय जोशी ने कहा कि हिप अर्थराइटिस के कारण जोड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि शराब के ज्यादा सेवन से बचें। इससे आप शरीर में कई तरह के होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय
शराब के ज्यादा सेवन से बढ़ सकती हैं ये समस्याएं
लगातार शराब का सेवन करने से जोड़ों पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते है, जिससे हिप अर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
सूजन- शराब के ज्यादा सेवन से शरीर में सूजन बढ़ जाती है, जो कार्टिलेज को बढ़ाती है। कार्टिलेज जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके टूटने से हिप के जोड़ की हड्डियों पर प्रभाव पड़ता है, जिससे दर्द और अकड़न होती है, जो गठिया के प्रमुख लक्षण हैं।
पोषक तत्वों की कमी- शराब शरीर की कैल्शियम और विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकती है। इससे आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। शरीर में हड्डियों के कमजोर होने के कारण हिप अर्थराइटिस का खतरा बढ़ सकता है।
चोट लगने का खतरा- लगातार शराब पीने से कोआर्डिनेशन और रेफ्लेक्सेस कम हो जाती है, जिससे गिरने और चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। हिप की चोट अर्थराइटिस का कारण बन सकता है।
इम्यून सिस्टम में बदलाव- शराब शरीर में इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाती है, जिसके कारण अर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण रुमेटॉइड गठिया (RA) जैसी सूजन से जुड़ी बीमारी भी पैदा हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines