---विज्ञापन---

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास

Hindi Diwas 2024: 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस के नाम से मनाया जाता है। हिंदी हमारी मातृभाषा है, इस भाषा का महत्व हर भारतीय के दिलों में है। हिंदी भाषा इतिहास की पुरानी भाषाओं में से एक है। भारत में इस भाषा का महत्व बहुत अधिक है। ऐसे में जानते हैं क्यों हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है।

---विज्ञापन---

Hindi Diwas 2024: 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस के नाम से मनाया जाता है। हिंदी हमारी मातृभाषा है, इस भाषा का महत्व हर भारतीय के दिलों में है। हिंदी भाषा इतिहास की पुरानी भाषाओं में से एक है। भारत में इस भाषा का महत्व बहुत अधिक है। ऐसे में जानते हैं क्यों हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?

साल 1949 में हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। इस दिन को संविधान में भी आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई है। इस भाषा को पहली भाषा की तरह लगभग 45 करोड़ लोग बोलते हैं। वहीं, 12 करोड़ लोग इसे दूसरी भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिल्ली के इन 3 बाजारों में करें करवा चौथ की शॉपिंग, जहां मिलेगा शोरूम का सामान सस्ते में

कब और क्यों मनाया गया था हिंदी दिवस?

पहली बार हिंदी दिवस साल 1953 में 14 सितंबर को मनाया गया था। साल 1949 में 14 सितंबर को पहली बार देवनागरी भाषा में लिखा गया था, इसलिए इस दिन को इतिहास में याद रखने के लिए एक खास दिन के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन देश में एक तरह से हिंदी भाषा का जश्न मनाया जाता है। यह भाषा भारत की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की आधारशिला है। इस दिन देवनागरी लिपि में लिखे संविधान की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

---विज्ञापन---
hindi diwas 2024

hindi diwas 2024

क्या है हिंदी का इतिहास?

स्वतंत्रता से पूर्व ही हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का अधिकार देने की मांग उठाई गई थी। उस वक्त हिंदी भाषा के विद्वानों द्वारा हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाता था। उन विद्वानों ने इस आयोजन का गठन हिंदी भाषा को राष्ट्रीय तौर पर मान्यता दिलाने के लिए किया था। इस पूरे समूह की हिंदी दिवस को लेकर अहम भूमिका रही है। इन विद्वानों के समूह ने ही अपने परिश्रम से हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलवाया था।

हिंदी दिवस की मान्यता क्या है?

हिंदी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य देश और दुनिया में हिंदी भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए था। यह दिन हिंदी भाषा को आधिकारिक दर्जा दिलाने वाले दिन के रूप में भविष्य में याद करने के लिए भी मनाया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: किन वजहों घर में आ जाते हैं कॉकरोच, कैसे पाएं छुटकारा? जानें सब कुछ

First published on: Sep 13, 2024 10:23 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola