हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7000 के बजट में नौकुचियाताल और शोघी समेत इन 7 हिल स्टेशनों की सैर कर सकते हैं आप, आज ही प्लान कर लें ट्रिप

Budget Friendly Hill Stations: बजट फ्रेंडली ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो यहां आपके लिए ऐसे 7 हिल स्टेशनों की लिस्ट दी गई है जहां आप 7000 रुपए के बजट में घूमकर आ सकते हैं. ये हिल स्टेशन खूबसूरत होने के साथ ही मनमोहक हैं और यहां आप सुहावने मौसम का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन
यहां जानिए बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन कौन-कौन से हैं. AI Generated Image

Best Travel Destinations: भारत में बहुत से हिल स्टेशन हैं जहां प्राकृतिक छटा का अनूठा रूप देखने को मिलता है. लेकिन, हिल स्टेशन (Hill Station) की सैर के लिए आपको अपनी जेब खाली करने की जरूरत नहीं है. ऐसे कुछ हिल स्टेशन हैं जहां आप अपने बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं. यहां ऐसे ही 7 हिल स्टेशनों की लिस्ट दी जा रही है जहां 7000 रुपए में ट्रिप की जा सकती है. झील, झरने, पहाड़, पेड़ और सुहावने मौसम वाले ये हिल स्टेशन 3 से 4 दिनों की शॉर्ट ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं.

यह भी पढ़ें – विदेश घूमने का सपना है? पहले देखिए भारत के ये Destination Dupes, कम खर्च में ही आ जाएगा मजा

7000 के बजट में करें इन हिल स्टेशन की सैर

नौकुचियाताल

विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है नौकुचियाताल. माल रोड पर नैनी लेक पर भीड़ मिल सकती है. ऐसे में आप नौकुचियाताल जा सकते हैं. नौकुचियाताल में नौ कोनों वाली झील है. इस हिल स्टेशन पर आप नाव की सवारी कर सकते हैं, कायाक चला सकते हैं और वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं. आस-पास ही आपको खाने के भी अच्छे ऑप्शंस मिल जाते हैं.

चकराता

विज्ञापन

7000 से भी कम बजट में आप चकराता की सैर पर निकल सकते हैं. देहरादून से चकराता ढाई से 3 घंटों की दूरी पर है. यहां आप टाइगर फॉल्स झरने को देख सकते हैं, चिलमिरी नेक से अमेजिंग व्यू का मजा ले सकते हैं. चकाराता का मौसम अप्रैल और जुलाई में भी सुहावना रहता है और यहां के खाने और रहने में भी ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं.

शोघी

विज्ञापन

शिमला की भीड़ से अलग है शोघी. इसे हिडन जेम (Hidden Gem) भी कहते हैं. शोघी में आप तारा देवी मंदिर या कामना देवी मंदिर जा सकते हैं. बर्ड वॉचिंग और नेचर वॉकिंग का मजा ले सकते हैं और जिप लाइनिंग जैसे एडवेंचर स्पॉर्ट्स एंजॉय कर सकते हैं. दिल्ली से आप 8 से 9 घंटे की ड्राइव करके शोघी पहुंच सकते हैं.

कौसानी

विज्ञापन

उत्तराखंड स्थित कौसानी की सैर पर निकलना चाहते हैं तो 3 दिनों तक की ट्रिप 4000 से 7000 हजार रुपए के बीच निपटा सकते हैं. सितंबर और नवंबर में कौसानी घूमना परफेक्ट रहेगा. यहां आपको खबसूर प्राकृतिक सौंदर्य दिखेगा, सनसेट का व्यू मिलेगा और आस-पास की हरियाली आपका मन मोह लेगी.

कसोल

विज्ञापन

कम बजट में ट्रिप प्लान करनी है तो कसोल जा सकते हैं आप. कसोल में खूबसूरती घाटियों का नजारा, नदियां और पहाड़ों का अद्भुत व्यू नजर आता है. कसोल घूमने का बेस्ट समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच है. यहां 3-4 दिनों की ट्रिप प्लान की जा सकती है. बैकपैकर्स, सोलो ट्रैवलर्स और कपल्स के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

लैंसडौन

विज्ञापन

समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है लैंसडाउन. यह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित एक शांत और खूबसूरत पहाड़ी इलाका है. यहां सुंदर झील, पहाड़ियां और देवदार के घने जंगल हैं जहां आप नेचर वॉकिंग का मजा ले सकते हैं. लैंसडौन में बेहद प्रसिद्ध तारकेश्वर महादेव मंदिर है जहां आप दर्शन करने जा सकते हैं.

मैक्लोडगंज

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला का एक उपनगर है मैक्लोडगंज. यहां आप नग्याल मोनेस्ट्री, भागसू नाग मंदिर और वॉटरफॉल, सेंट जॉन चर्च, त्रियुंड ट्रैक और धर्मकोट की सैर कर सकते हैं. बजट में घूमने के लिए आप शेयर्ड टैक्सी में सफर कर सकते हैं, मेन मार्केट के आस-पास रह सकते हैं और लोकल तिब्बती खाना खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Monsoon Travel India: बारिश में घूमने के लिए भारत की 5 अनोखे गांव, यहां पानी के ऊपर बने हैं घर! नजारे देख चौंका देंगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola