How To Make Egg Wrap: प्रोटीन से भरपूर नाश्ता सेहत के लिए फायदेमंद होता है और शरीर को दुरुस्त भी रखता है. लेकिन, अक्सर ही लोग प्रोटीन लेना तो चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पाते कि नाश्ते में तुरंत क्या बनाकर खाया जा सकता है जिससे शरीर को प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिल सके. ऐसे में आपके लिए यहां एक बेहद ही कमाल की रेसिपी दी जा रही है. यह रेसिपी है मसाला एग रैप बनाने की. प्रोटीन से भरपूर यह एग रैप खाने में बेहद स्वादिष्ट भी है.
मसाला एग रैप बनाने के लिए सामग्री
2 अंडे
2 गेहूं की रोटी या मल्टीग्रेन रोटी
1 छोटा प्याज
1 छोटा टमाटर
1-2 हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच तेल या घी
मसाला एग रैप बनाने की विधि
- एक बाउल में अंडे फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें.
- इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरा धनिया, हल्दी, काली मिर्च और नमक डालकर मिला लें.
- एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं.
- तैयार अंडे का मिश्रण तवे पर फैलाएं और ऊपर से रोटी रख दें. हल्के हाथ से दबाएं ताकि अंडा और रोटी अच्छी तरह चिपक जाएं.
- जब अंडा नीचे से पक जाए तो सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ भी 1-2 मिनट तक सेंक लें.
- रोटी वाली तरफ हरी चटनी या सॉस लगाएं. चाहें तो थोड़ा चीज और सलाद के पत्ते भी डाल सकते हैं.
- अब इसे रोल करें और बीच से काटकर गर्मागर्म परोसें.
इसे और हेल्दी कैसे बनाएं?
मैदे की जगह गेहूं या मल्टीग्रेन रोटी का इस्तेमाल करें, ज्यादा तेल की बजाय हल्का घी या ऑलिव ऑयल लें. इसके अलावा आप पालक, मशरूम, कॉर्न या उबली हुई स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं. इस रैप में प्रोटीन बढ़ाने के लिए थोड़ा पनीर या लो-फैट चीज भी शामिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – किन सब्जियों को कच्चा खाने से किया जाता है मना? जानिए किन Raw Vegetables से बिगड़ सकती है तबीयत
संबंधित खबरें
सरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
35 mins agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
2 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
5 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
20 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
21 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines